बड़ी खबर

अब तक आठ लाख से अधिक धान किसानों को 11745 करोड़ रुपये का भुगतान किया उत्तर प्रदेश सरकार ने


लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) ने अब तक (Till now) आठ लाख से अधिक धान किसानों को (To more than Eight Lakh Paddy Farmers) 11745 करोड़ (Rs. 11745 Crore) का भुगतान किया (Has Paid) । धान खरीद 2023-24 के अंतर्गत प्रदेश में 53.79 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। सरकार ने कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2,183 रुपये और ग्रेड ए धान का समर्थन मूल्य 2,203 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया था।


सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार धान खरीद में लखनऊ मंडल शीर्ष पर रहा। यहां 7.52 लाख मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद हुई। बरेली में 6 लाख 49 हजार मीट्रिक टन तो वाराणसी में 6 लाख 18 हजार मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद हुई, वहीं लखनऊ व रामनगरी अयोध्या मंडल के एक लाख से अधिक किसानों से धान की खरीद की गई। गोरखपुर मंडल में 5 लाख 9 हजार मीट्रिक टन धान खरीद हुई।

अयोध्या मंडल में 5.78 लाख मीट्रिक टन, मुरादाबाद मंडल में 4.61 लाख मीट्रिक टन, प्रयागराज मंडल में 4.53 लाख मीट्रिक टन, देवीपाटन मंडल में 3.38 लाख मीट्रिक टन, बस्ती मंडल में 2.89 लाख मीट्रिक टन, मीरजापुर मंडल में 2.68 लाख मीट्रिक टन, आजमगढ़ मंडल में 2.12 लाख मीट्रिक टन, कानपुर मंडल में 1.81 लाख मीट्रिक टन, चित्रकूट धाम मंडल में 42 हजार मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद हुई।

सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सर्वाधिक खरीद लखनऊ मंडल के किसानों से की गई। यहां 1 लाख 5 हजार 925 किसानों से खरीद हुई। वहीं, रामनगरी अयोध्या के 1 लाख 2 हजार 908 किसानों से धान खरीद हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर के 91,409 किसानों से धान की खरीद की गई। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 90,145 किसानों से धान खरीद हुई।

बरेली मंडल में 79,960 किसान, प्रयागराज मंडल में 78,933 किसान, मुरादाबाद में 54,604, देवीपाटन में 47,242 किसान, मीरजापुर में 40,831 किसान, आजमगढ़ में 38,079 किसान, बस्ती मंडल में 36,252 किसान, कानपुर में 24,035 किसान, चित्रकूट में 7,650 किसानों से धान खरीद की गई। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश मिलाकर 5,207 केंद्रों से कुल 8,01,624 किसानों से धान खरीद हुई।

Share:

Next Post

शरद पवार की खातिर महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया निमंत्रण पत्र

Sat Mar 2 , 2024
पुणे । शरद पवार की खातिर (For Sharad Pawar) महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने नया निमंत्रण पत्र (New Invitation Letter) जारी किया (Issued) । बारामती में दो दिवसीय नमो महारोजगार मेला के उद्घाटन समारोह के मूल निमंत्रण पत्र पर शरद पवार का नाम नहीं था । राज्य सरकार ने चुपचाप एक मार्च को एक नया […]