उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

आज नववर्ष की सुबह सहज योग की प्रभातफेरी निकली

  • नये लोगों को आत्मसाक्षात्कार भी दिया गया..विभिन्न मार्गों से होते हुए देवासगेट पहुँची

उज्जैन। सहज योग परिवार द्वारा आज सुबह 7 बजे शहीद पार्क फ्रीगंज से सहज योग की प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान मार्ग में आत्मसाक्षात्कार के कार्यक्रम हुए। रैली में बड़ी संख्या में साधक शामिल हुए और सहज योग के प्रति लोगों को जागरुक किया।



रैली के दौरान बताया गया कि सहज योग करने से मन के विकार भी दूर होते हैं और व्यक्ति चक्र नाडिय़ाँ शुद्ध होती हैं तथा वह परम चैतन्य का अनुभव करता है। विश्व के 150 से अधिक देशों में सहज योग संचालित हो रहा है। इस अवसर पर परम पूज्य माताजी श्री निर्मलाजी की दिव्य फोटो की छबि बग्घी में सवार थी। जगह स्वागत हुआ। सहज योग परिवार द्वारा नववर्ष के अवसर पर प्रभातफेरी का आयोजन आज सुबह किया गया। प्रात: 7.30 बजे शहीद पार्क से प्रभातफेरी प्रारंभ हुई और फ्रीगंज टॉवर, चामुंडा चौराहा, देवासगेट चौराहा होते हुए संख्याराजे धर्मशाला पहुंची। प्रभातफेरी में सहज योगी सहज योग का संदेश देते हुए निकले। प्रभातफेरी में सहज योग की प्रणेता श्री माताजी निर्मला देवी की दिव्य फोटो बग्घी में रखा गया था। वर्ष के पहले दिन नये लोगों को आत्मसाक्षात्कार का अनुभव हो और ईश्वरी परम चैतन्य वातावरण में फैले, इस उद्देश्य से रैली निकाली गई। संख्या राजे केन्द्र पर प्रभातफेरी के पश्चात माँ के चरणों में पुष्पार्पण किया गया एवं गणेश पूजन रखा गया। इसमें महिला-पुरुष बड़ी संख्या में शािमल थे। पुरुष कुर्ता पजामा पहने थे तथा महिला साड़ी पहने थी।

Share:

Next Post

नए साल में भूकंप के तेज झटके से कांपा जापान, रिक्टर स्केल पर 7.5 मापी गई तीव्रता

Mon Jan 1 , 2024
नई दिल्ली: पश्चिमी जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप के महसूस किए गए हैं. ये भूकंप के झटके नॉर्थ सेंट्रल जापान में महसूस किए गए हैं. इस भूकंप के आते ही सूनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है. सूनामी की चेतावनी में लोगों से इशिकावा, निगाता, तोयामा और यामागाता प्रान्तों के तटीय इलाकों को […]