उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

महाकाल की सवारी में घूमेंगे आज शिवराज सपत्नीक

  • नागचंद्रेश्वर मंदिर में प्रवेश हेतु बनाए गए ब्रिज का करेंगे शुभारंभ- सभी जगह श्रद्धालुओं की भीड़-अवांचित भीड़ पर अंकुश जरूरी

उज्जैन। श्रावण मास में आज सोमवार को भगवान महाकाल तीसरी बार शाम को नगर भ्रमण पर निकलेंगे। सवारी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सपत्नीक शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इससे पहले महाकाल मंदिर परिसर में नागचंद्रेश्वर मंदिर में प्रवेश हेतु नए बने पैदल ब्रिज का शुभारंभ भी करेंगे। आज तीसरी सवारी में भीड़ आने की संभावना को देखते हुए पूरे सवारी मार्ग पर बेरिकेट्स के घेरे तैयार कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री हर वर्ष आते हैं। महाकालेश्वर मंदिर में रविवार से ही भक्तों का तांता लग रहा है। कल सुबह से देर रात तक डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकाल दर्शन किए। चारधाम मंदिर के सामने श्रद्धालुओं की लाईन घुमाने के लिए तैयार किए गए जिगजैग बनाने के बाद भी महाकाल क्षेत्र में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहा। आज सुबह से भी महाकाल क्षेत्र में रविवार जैसा ही नजारा था। महाकाल के पुजारी पं आशीष गुरु ने बताया कि आज श्रावण का तीसरा सोमवार है और भगवान महाकाल आज शाम 4 बजे सभामंडप में पालकी पूजन के बाद भक्तों के बीच तीन स्वरूपों में दर्शन देने पहुंचेंगे। चांदी की पालकी में भगवान का चंद्रमौलेश्वर स्वरूप नजर आएगा। जबकि हाथी पर मनमहेश और गरूड़ रथ पर शिव तांडव स्वरूप में विराजमान रहेंगे। शाम 4 बजे पालकी पूजन के बाद सवारी पूरे लाव लश्कर के साथ महाकाल के मुख्य द्वार से होकर गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी से रामघाट पहुंचेगी। यहां भगवान का शिप्रा के जल से अभिषेक, पूजन किया जाएगा और सवारी रामानुज कोट, कार्तिक चौक, ढाबा रोड होते हुए गोपाल मंदिर, गुदरी चौराहे से वापस मंदिर पहुंचेगी। तीसरी सवारी में आज मुख्यमंत्राी शिवराज सिंह भी शामिल होंगे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह भी रहेंगी। अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री आज दोपहर 2 बजे तक उज्जैन पहुंचेगे। सवारी में शामिल होने से पहले वे महाकाल मंदिर परिसर में भगनान नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन हेतु तैयार किए गए अस्थायी पैदल ब्रिज का शुभारंभ भी करेंगे।


500 मीटर दूर वाहन पार्किंग की प्लानिंग
भगवान महाकाल की दूसरी सवारी में गत सप्ताह लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालु शामिल हुए थे। आज तीसरी सवारी में पुलिस प्रशासन ने तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान लगाया है। इसे देखते हुए पूरे सवारी मार्ग पर बेरिकेटिंग कल रात से ही कर दी गई। वहीं आज सवारी मार्ग पर लगाए गए बेरिकेट्स क्षेत्र से 500 मीटर पहले ही सभी प्रकार के वाहन पार्क कराए जाने की प्लानिंग की गई है। कुल मिलाकर आज श्रद्धालुओं को सवारी मार्ग के 500 मीटर के दायरे के पहले ही वाहन खड़े करने होंगे और फिर वहां से पैदल चलकर सवारी दर्शन करने को मिलेंगे।

आज सभी स्कूलों में अवकाश
जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला शिक्षा विभाग ने आज उज्जैन शहर में सभी स्कूलों में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। आज बच्चों को स्कूल नहीं जाना पड़ा लेकिन विद्यालयों में शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को उपस्थित रहने को कहा है।

Share:

Next Post

हलाली डेम में डूबे भोपाल के तीन लोगों में से दो शव मिले, वृद्ध की बॉडी तलाश रही पुलिस

Mon Aug 1 , 2022
भोपाल। रविवार को हलील डेम में पिकनिक मनाने गए भोपाल के तीन लोग राहुल नाम के व्यक्ति की जान बचाने के प्रयास में डूब गए थे। डूबने वालों में 15 साल का नाबालिग बेटा और उसके पिता सहित 70 साल के एक वृद्ध शामिल हैं। 15 साल के बेटे और उसके पिता की बॉडी को […]