जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

आज सूरज पूर्व से होगा उदित और पश्चिम में ही होगा अस्त

भोपाल। सारिका घारू पश्चिम में डूबेगा सूर्य (sun) आज -सारिका घारू इक्वीनाक्स (equinox) की खगोलीय घटना (celestial event) आज (20 मार्च) – सारिका घारू आज (20 मार्च) नहीं होते हैं दिन और रात बराबर – सारिका घारू इस साल के लिये सूर्य आज ठीक पूर्व दिशा (ईस्ट) में उदित होकर ठीक पश्चिम दिशा (वेस्ट) में ही अस्त होगा। पृथ्वी के अपने अक्ष पर साढ़े तेईस डिग्री झुके रहकर सूर्य की परिक्रमा करते रहने के कारण आज सूर्य की किरणों पृथ्वी की भूमध्य रेखा (Equator) के ठीक लम्बवत होगी। इस कारण 2022के लिये यह इक्वीनाक्स की प्रथम खगोलीय घटना होगी। यह जानकारी नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताई।



सारिका ने बताया कि आमतौर पर सूरज के उगने की दिशा का एक ही उत्तर दिया जाता है कि वह पूर्व से उदित होता है और पश्चिम में अस्त होता है। लेकिन यह आम कथन साल में सिर्फ दो ही दिन के लिये पूरी तरह सटीक होता है। उनमें से साल का पहला दिन आज है। यह घटना आमतौर पर 20 या 21 मार्च को होती है। इसके बाद 23 सितम्बर को यह घटना होगी।

सारिका ने बताया कि कुछ भ्रांतियां यह है कि आज दिन और रात बराबर होते हैं जबकि दिन और रात बराबर होने की घटना इक्वानाक्स के कुछ दिन पहले या बाद में होती है। इसे इक्वीलक्स (equilux) कहते हैं। और यह उस स्थान के अक्षांश के अनुसार बदलती है। उज्जैन/भोपाल/नमर्दापुरम में इस साल दिन और रात 15 मार्च को बराबर थे। आज 20 मार्च 2022 तो दिन की अवधि 12 घंटे 6 मिनिट रहेगी।

Share:

Next Post

जम्‍मू-कश्मीर में सुरक्षा ग्रिड को और अधिक मजबूत करेगा केंद्र : अमित शाह

Sun Mar 20 , 2022
नयी दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कहा है कि शांतिपूर्ण और समृद्ध जम्मू-कश्मीर (J&K) के सपने को साकार करने के लिए सीमा पार ( Zero infiltration ) से ज़ीरो घुसपैठ (Across the Border) सुनिश्चित करने और आतंकवाद (Terrorism) को पूरी तरह से खत्म करने के लिए सुरक्षा […]