खेल

Tokyo Olympics: अदिति अशोक गोल्ड मेडल की रेस में, आज नीरज चोपड़ा फाइनल मुकाबला खेलेंगे

 

नई दिल्ली। 15 दिन की समाप्ति के बाद भारत (India) ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में दो रजत (Silver) और तीन कांस्य (bronze) सहित कुल 5 पदक जीते हैं। आज निगाहें नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) और बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) पर हैं। गोल्फ (Golf) में फिलहाल अदिति अशोक (Aditi Ashok) पदक की रेेसे बाहर हैं। उम्मीद है कि वह जल्द वापसी करेंगी। 

लाइव अपडेट

मे़डल की रेस बाहर अदिति, वापसी की उम्मीद

भारतीय गोल्फर अदिति अशोेक (Aditi Ashok) फिलहाल  मेडल की रेस से बाहर हो गई हैं। लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रह हैं कि वह वापसी करेंगी।

तीसरे नंबर पर फिसलीं अदिति

अदिति अशोक (Aditi Ashok) ने नवां होल पूरा किया और अब वह तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। 

अदिति का स्कोर 15 पर पहुंचा

अदिति अशोक ने एक और बर्डी हासिल करते हुए स्कोर 15 तक पहुंचाया, न्यूजीलैंड की लीडिया को से मिल रही कड़ी टक्कर।

दूसरे नंबर पर अदिति

अदिति अशोक का शानदार प्रदर्शन रहा जारी, अभी भी दूसरे नंबर पर हैं कायम।  

अदिति को चौथे राउंड में एक और बर्डी मिली

अदिति अशोक को चौथे राउंड में एक और बर्डी मिली और उनका स्कोर न्यूजीलैंड की को लीडिया के बराबर (14) हो गया है।

मिल सकता है रजत

अदिति ने पांच बर्डी लगाए और दो बोगी किए। उन्होंने नौवें और 11वें होल पर बोगी करने के बाद 15वें और 17वें होल पर बर्डी लगाए। इससे पहले उन्होंने चौथे, छठे और सातवें होल पर भी बर्डी लगाई थी। भारत की दीक्षा डागर एक ओवर 72 के स्कोर के साथ निचले हाफ में हैं। अदिति का यह दूसरा ओलंपिक है। रियो (2016) में वह 41वें स्थान पर रहीं थी। मौसम विभाग ने टोक्यो में शनिवार को भारी बारिश और तूफान की चेतावनी दी है। इसी वजह से गोल्फ का मुकाबला प्रभावित होना तय माना जा रहा है। मुकाबले के लिए हालांकि रविवार रिजर्व डे के तौर पर मौजूद है। अगर चौथे दौर (72 होल) का खेल पूरा नहीं हुआ तो तीसरे दौर (54 होल) के नतीजे पर विजेता का चयन होगा। ऐसे में अदिति को रजत मिल सकता है।

तीन दौर के बाद अदिति अब अकेली दूसरे स्थान पर कायम 

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ओलंपिक की गोल्फ स्पर्धा में भारत के पहले पदक की दावेदार बनी हुई हैं। उन्होंने तीसरे दौर में तीन अंडर 67 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान बरकरार रखा है। अदिति तीन दौर के बाद 12 अंडर 201 के स्कोर के साथ अकेली दूसरे स्थान पर हैं। अदिति मां महेश्वरी उनके कैडी की भूमिका निभा रही हैं। अमेरिका की नैली कोर्डा उनसे तीन स्ट्रोक्स आगे है जिन्होंने इस दौर में दो अंडर 69 स्कोर किया। न्यूजीलैंड की लीडिया को, ऑस्ट्रेलिया की हन्ना ग्रीन, डेनमार्क की क्रिस्टीन पेडरसन और जापान की मोने इनामी 10 अंडर 203 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।


कीनिया की पेरेज जेपचिरचिर ने मैराथन रेस जीती

कीनिया की पेरेज जेपचिरचिर ने महिलाओं की मैराथन रेस जीती। 

अदिति का शानदार प्रदर्शन

अदिति अशोक दूसरे नंबर पर चल रही हैं, अगर उनका प्रदर्शन बरकरार रहता है तो देश को पहली बार गोल्फ में पदक मिल सकता है।

गोल्फ में अदिति अशोक पर निगाहें

गोल्फ में दीक्षा डागर की स्पर्धा राउंड सुबह 4.17 बजे शुरू हुई जबकि अदिति अशोक का मैच सुबह 4.48 बजे शुरू हुआ। 

महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा राउंड 4: दीक्षा डागर: सुबह 4.17 बजे
महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा राउंड 4: अदिति अशोक: सुबह 4.48 बजे।

खेलों के महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक को समाप्त होने में सिर्फ दो दिन बाकी हैं। अगर भारतीय दृष्टिकोण से देखा जाए तो 16वां दिन काफी महत्वपूर्ण है। भारत के लिए 16वां दिन शानदार और यादगार हो सकता है। आज सभी की नजरें भारत के भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा पर रहेंगी। वह पदक के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे। 

वहीं गोल्फ में भी भारत इतिहास रच सकता है। अदिति अशोक से बहुत उम्मीदे हैं वह पदक की रेस में बनी हुई हैं। इसके अलावा बजरंग पुनिया कांस्य पदक के लिए अपना दमखम दिखाएंगे।  

15 दिन की समाप्ति होने के बाद भारत ने टोक्यो ओलंपिक में दो रजत और तीन कांस्य सहित कुल 5 पदक जीते हैं। 15वां दिन भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। भारतीय महिला हॉकी टीम और ग्रेट ब्रिटेन के बीच खेले गए कांस्य पदक मुकाबले में भारत को 4-3 से हार का सामना करना पड़ा। 

Share:

Next Post

अन्न उत्सव बनाम अनाज बचाने का उपाय

Sat Aug 7 , 2021
– प्रमोद भार्गव देश के गरीब कल्याण इतिहास में 7 अगस्त 2021 ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है। इस दिन नरेंद्र मोदी ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ के अंतर्गत ‘अन्न उत्सव’ कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसी दिन मध्य-प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मध्य-प्रदेश में इस अनूठी योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री से आभासी रूप में […]