भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे Tomar और Kamalnath

भोपाल। प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरान करने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर (Union Minister Narendra Singh Tomar) शुक्रवार को मुरैना (Morena) पहुच गए हैं। उन्होंंने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया और अफसरों के साथ राहत कार्यों को लेकर बैठकी की। इधर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) बाढ़ प्रभावित जिलों के प्रवास पर हैं। कमलनाथ आज सुबह दिल्ली से सीधे ग्वालियर पहुंचे। जहां से दतिया, शिवपुरी और श्योपुर जाएंगे। जहां बाढ़ प्रभावितों से मिलेंगे और हालात पर चर्चा करेंगे।
केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर (Union Minister Narendra Singh Tomar) ने मुरैना (Morena) में मोर्चा संभाल लिया है। वे आज श्योपुर भी जाएंगे। उन्होंने शुक्रवार रात को मुरैना (Morena) के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा भी किया। सााथ ही राहत कार्यों को लेकर पार्टी नेता को भी मैदान में उतारा है। तोमर ने मुरैना (Morena) में मोर्चा संभाल लिया है। वे अगले दो दिन में बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर रहेंगे। इधर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) ग्वालियर पहुंचे हैं। जहां से वे दतिया जांएगे, वहां स्थानीय नेता, प्रभावित एवं पत्रकारों से चर्चा करेंगे। इसके बाद शिवपुरी और श्योपुर भी जाएंगे। कमलनाथ ने सरकार ने तत्काल राहत कार्य शुरू करने की मांग की है।

सिंधिया भी आएंगे
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia) भी बाढ़ प्रभावित जिलों के दौरे पर आएंगे। शुक्रवार को उनके समर्थकों की ओर से शनिवार को गुना और अशोकनगर आने का कार्यक्रम जारी किया था, लेकिन बाद में हटा दिया था। सिंधिया का आज सुबह तक कोई कार्यक्रम नहीं बना। जल्द ही वे बाढ़ प्रभावितों के बीच आएंगे। हालांकि वे दिल्ली में बैठकर हालात पर नजर रखे हुए हैं।

Share:

Next Post

उपचुनाव: टिकट के लिए Delhi में चल रहा बैठकों का दौर

Sat Aug 7 , 2021
अरुण यादव ने की कमलनाथ, वासनिक से मुलाकात भोपाल। खंडवा लोकसभा उपचुनाव (Khandwa Lok Sabha by-Election) के टिकट के लिए कांग्रेस (Congress) में जबर्दस्त खींचतान मची है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव (Arun Yadav) के बाद अब निर्दलीय विधायक सुरेन्द्र सिंह शेरा (Surendra Singh shera) ने भी अपनी पत्नी जयश्री सिंह के लिए टिकट की […]