देश मध्‍यप्रदेश

रतलाम जिले में शुक्रवार शाम 6 बजे से 9 दिनों का सम्पूर्ण लॉकडाउन

रतलाम। जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन हाई अलर्ट हो गया है। रतलाम में कलेक्टर ने गुरुवार दोपहर कलेक्टर कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा की।

जिले में 9 दिनों का सम्पूर्ण लॉकडाउन
कलेक्टर ने बताया कि शुक्रवार शाम 6 बजे से अगले 9 दिनों तक कम्पलीट लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन 9 अप्रैल 2021 से 19 अप्रैल 2021 तक सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस लॉकडाउन अवधि में दूध की सप्लाई घर -घर होगी। मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। सब्जी की सप्लाई हो सकेगी। लॉकडाउन पूरे जिले में रहेगा।

बुधवार को कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
उल्लेखनीय है बुधवार शाम को प्राप्त आंकड़ों में 109 नए पुराना संक्रमित मिले हैं। ये आंकड़ा जिले में अभी तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए प्रशासन ने कोविड केअर सेंटर फिर से शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। यहां पर लगभग 50 बेड की क्षमता रहेगी। यहां सिर्फ कोरोना के हल्के लक्षण (ए सेंटोमैटिक) वाले मरीजों को रखा जाएगा।

रिकॉर्ड 763 एक्टिव केस
कोरोना के बढ़ती आंकड़े चिंता का विषय है। अभी भी 2295 संदिग्धों के सैंपल की जांच रिपोर्ट आना शेष है। जिले में 763 एक्टिव केस है जो कि अब तक का उच्चतम स्तर है। अब तक 6138 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं जबकि 105 लोग कोरोना से अपनी जान गवा चुके हैं।

Share:

Next Post

ब्लड शुगर को करना चाहतें है, इन ड्रिंक्‍स का सेवन होगा लाभदायक

Thu Apr 8 , 2021
आज के समय में आरामदायक जीवनशैली, तनाव और गलत खानपान के कारण ज्यादातर लोग डायबिटीज की बीमारी से ग्रसित हैं। देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मधुमेह के मरीजों के लिए अपना शुगर लेवल नियंत्रित रखना काफी आवश्यक होता है। क्योंकि ब्लड में शुगर (Blood sugar) की मात्रा बढ़ जाने […]