img-fluid

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच बंकरों में कैद हुए यूपी-बिहार के लोग, होली पर घर जाने को तरसे

March 02, 2026

गोरखपुर। ईरान और इजराइल (Iran and Israel) के बीच बढ़ते तनाव ने होली (Holi) पर घर लौटने की भारतीयों की उम्मीदों को धरे की धरे छोड़ दिया है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और बिहार (Bihar) से काम या व्यापार के लिए गए लोग मिसाइल हमलों के डर से बंकरों में शरण लिए हुए हैं, जबकि उड़ानों के रद्द होने से वे एयरपोर्ट पर ही अटक गए हैं।

गोरखपुर के रसूलपुर निवासी अब्दुल रहमान ने बताया कि एयरपोर्ट के पास छह मिसाइलें देखीं, जिन्हें एयर डिफेंस ने हवा में मार गिराया। पास ही एक मिसाइल गिरी, लेकिन कोई क्षति नहीं हुई। धमाकों की खौफनाक आवाजें कमरे तक सुनाई दीं, और लोग कैंपों से बाहर भागने को मजबूर हुए। यह सिलसिला शनिवार की देर रात से लगातार जारी रहा।

यात्राएं प्रभावित और बंकरों में शरण

मई 2024 में इजरायल गए गोरखपुर के संदीप कुमार ने बताया कि दो मार्च को भारत वापसी की फ्लाइट थी, लेकिन यात्रा रद्द हो गई। इसी तरह, सीवान के इटहरी गांव निवासी 24 वर्षीय जितेंद्र प्रसाद, जो तीन साल बाद होली पर घर लौटने वाले थे, दोहा एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उड़ान रद्द होने की जानकारी मिली। फिलहाल 25 युवकों को एयरपोर्ट के समीप अमेरिकी आर्मी बेस कैंप में ठहराया गया है। गोरखपुर के वसीम, जो दुबई में कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम कर रहे हैं, ने कहा कि बंकरों में रहना सुरक्षा का एकमात्र विकल्प है, क्योंकि मिसाइल हमलों का टारगेट मुख्य रूप से मिलिट्री बेस हैं।


  • रिहायशी इलाकों में स्थिति गंभीर

    यरूशलम के वेस्ट बैंक क्षेत्र में रहने वाले कुशीनगर के पडरौना निवासी नंदलाल विश्वकर्मा ने बताया कि रिहायशी इलाकों में हालात सबसे ज्यादा गंभीर हैं। बीच-बीच में सायरन बजते रहते हैं और लोग अपने नजदीकी बंकरों में दौड़कर शरण लेते हैं। हमलावर आमतौर पर शब्बात के समय को निशाना बनाते हैं। शब्बात, यहूदी धर्म का साप्ताहिक पवित्र विश्राम दिवस है, जो शुक्रवार सूर्यास्त से शनिवार सूर्यास्त तक चलता है। इस दौरान सार्वजनिक परिवहन बंद रहता है और लोग घरों में ही रहते हैं। बंकर छोटे या हल्के हमलों से सुरक्षा दे सकते हैं, लेकिन सीधे और बड़े हमले की स्थिति में ये पर्याप्त नहीं होंगे।

    भारत में सुरक्षा अलर्ट

    खामेनेई की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस और खुफिया इकाइयों को शिया बहुल क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और किसी भी प्रदर्शन पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।

    Share:

  • Israel-Iran युद्ध के बीच कच्चे तेल की आपूर्ति की चिंता... क्या रूस से आयात बढ़ाएगा भारत?

    Mon Mar 2 , 2026
    नई दिल्ली। ईरान संकट (Israel-Iran War) के बीच भारत (India) समेत दुनिया के तमाम देशों के सामने तेल से जुड़ी समस्याएं खड़ी होने की चिंता है। हालांकि जानकारों का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल (Crude Oil) के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल (Crude […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved