उत्तर प्रदेश क्राइम देश

बाराबंकी में डबल डेकर बस को ट्रक ने मारी टक्‍कर, चार की मौत, 10 से अधिक घायल

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले (Barabanki district of Uttar Pradesh) में शनिवार तड़के बड़ा सड़क हादसा (road accident) हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से चार लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर (Lucknow Trauma Center Refer) कर दिया गया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में रामनगर थाना क्षेत्र (Ramnagar police station area) में सुबह करीब साढ़े तीन बजे सड़क हादसा हो गया। पंक्चर खड़ी डबल डेकर बस में पीछे से आये अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चार यात्रियों की मृत्यु हो गई है, जबकि 10 से अधिक यात्री घायल हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।



अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि एक डबल डेकर बस नेपाल से यात्रियों को लेकर गोवा जा रही थी। बस में 60 सवारियां थी। रामनगर के महगूपुर गांव के पास बस का पहिया पंक्चर हो गया। चालक सड़क किनारे बस खड़ी कर पहिया बदल रहा था, तभी एक बेकाबू वाहन ने बस में पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में कुल 14 सवारियां घायल हो गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान चार यात्रियों को मृत घोषित करते हुए चिकित्सकों ने दो की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया। आठ लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल चल रहा है।

वहीं, अन्य सवारियों को एक ढाबे पर रोक कर दूसरे वाहन से उन्हें गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की जा रही है। एएसपी ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

 

Share:

Next Post

भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, ब्रिटेन को पीछे छोड़ा

Sat Sep 3 , 2022
नई दिल्ली। भारत (India) ने ब्रिटेन (Britain) को पछाड़कर दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था का तमगा हासिल कर लिया है। भारत से आगे अब अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी हैं। बता दें कि ब्रिटेन में अभी पीएम पद के लिए सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी में जंग चल रही है। इस बीच उसे ये तगड़ा झटका माना […]