img-fluid

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, लुटेरों के कब्जे में 22 भारतीय समेत 30 क्रू मेंबर

August 21, 2026

नई दिल्ली। यमन और सोमालिया के तट के पास दो अलग-अलग घटनाओं में समुद्री लुटेरों ने दो कमर्शियल जहाजों को हाईजैक कर लिया। इन दोनों जहाजों पर कुल 22 भारतीय नागरिक समेत 30 क्रू सदस्य सवार थे। एमटी सिबू 1 पर 16 और एम/वी लुटुफ पर छह भारतीय नागरिक सवार थे। सोमालिया में हाईजैक किए गए जहाज पर तुर्किये के हथियार और संचार-सैटेलाइट उपकरण लदे थे। जबकि एम/वी लुटुफ और उसके चालक दल की मौजूदा स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।


  • शिपिंग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 20 अगस्त को यमन के तट से करीब 30 नॉटिकल मील दूर अदन की खाड़ी में इरिट्रिया के झंडे वाले तेल उत्पाद टैंकर एमटी सिबू 1 को हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने अपने कब्जे में ले लिया। जहाज पर कुल 20 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें 16 भारतीय नागरिक शामिल हैं। अधिकारी के अनुसार, घटना के बाद भारतीय पक्ष स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक जहाज पर सवार भारतीय क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।

    Share:

  • एंबुलेंस नहीं आ सकी तो आठ किमी पैदल ले गए गर्भवती महिला को, गर्भस्थ शिशु की मौत

    Fri Aug 21 , 2026
    छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव ब्लॉक में सड़क की बदहाली ने एक गर्भवती महिला की जिंदगी को मुश्किल में डाल दिया। चीटीपाठा जामुनडोंग टोले में गुरुवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को करीब 8 किलोमीटर तक डोली के सहारे पैदल चलना पड़ा। गांव तक सड़क नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved