विदेश

अमेरिका में राष्ट्रपति बाइडन से पहले ट्रंप मनाएंगे दिवाली का त्योहार

वाशिंगटन। भारत के साथ-साथ दुनियाभर में प्रकाश का पर्व दिपावली (festival of light) के जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में अमेरिकी (US) नेताओं ने भी आयोजनों से जुड़ी जानकारियां भी सामने आने लगी है।

आपको बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) 24 अक्टूबर को व्हाइट हाउस में दीपावली मनाएंगे, जबकि उनके पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप की अपने फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो रिज़ॉर्ट में 21 अक्टूबर को यह त्योहार मनाने की योजना है। बाइडन की भारतीय अमेरिकी समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्यों और उनके प्रशासन के सदस्यों के साथ दीपावली मनाने की योजना है। प्रथम महिला जिल बाइडन भी 24 अक्टूबर को व्हाइट हाउस में होने वाले इस उत्सव में शामिल होंगी। व्हाइट हाउस में दीपावली के जश्न से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी नहीं दी गई है।

इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से लेकर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक दिवाली कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसके अलावा कई और अमेरिकी राज्यों में भी डेमोक्रेट और रिपब्लिकन नेता अपने-अपने स्तर पर भारतवंशियों के साथ दिवाली के जश्न में शामिल होंगे।



अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अपने आधिकारिक घर व्हाइट हाउस में 24 अक्तूबर को दिवाली का जश्न मनाएंगे। कार्यक्रम में उनके साथ भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रशासनिक अफसर भी शामिल रहेंगे। जो बाइडन के साथ उनकी पत्नी जिल बाइडन भी त्योहार के जश्न का हिस्सा होंगी। व्हाइट हाउस में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जारी हैं।

जबकि दूसरी तरफ पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो रिसॉर्ट में 21 अक्तूबर को दिवाली मनाएंगे। इसकी जानकारी देते हुए रिपब्लिकन पार्टी के हिंदू विंग- रिपब्लिकन हिंदू कोलिशन (RHC) ने कहा कि ट्रंप के साथ भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेता मार-ए-लागो रिजॉर्ट में मौजूद रहेंगे। आरएचसी के शलभ कुमार ने कहा कि ट्रंप का कार्यक्रम करीब चार घंटे लंबा होगा। इस दौरान उनके रिजॉर्ट पर पटाखे छुड़ाने की संभावनाओं को भी तलाशा जा रहा है।

विदित हो कि अमेरिका के साथ-साथ दिवाली का पर्व दुनिया के हर बड़े देश में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले साल ही दिवाली पर व्हाइट हाउस में दीप जलाकर लोगों को त्योहार की शुभकामनाएं दी थीं। बाइडन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा था, ‘दिवाली का प्रकाश हमें अंधकार से ज्ञान, बुद्धिमत्ता और सच्चाई की ओर बढ़ने की याद दिलाता है। यह हमें विभाजन से एकता और निराशा से आशा की ओर ले जाता है। अमेरिका व दुनियाभर के हिंदुओं, सिखों, जैनियों और बौद्ध लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने भी राष्ट्रपति रहते हुए व्हाइट हाउस में भारतवंशियों के साथ दिवाली मनाई थी।

Share:

Next Post

दो दिन में पांच फीसदी तक महंगे हुए गेहूं, चावल व दाल, त्योहारी मौसम में तेल और आटे के भी बढ़े दाम

Wed Oct 12 , 2022
नई दिल्ली। पिछले दो दिनों में जरूरी खाद्य पदार्थों की कीमतों में जमकर उछाल आया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, गेहूं, आटा, चावल, दाल के साथ-साथ तेल, आलू और प्याज के भाव भी पांच फीसदी तक बढ़ गए हैं। आंकड़ों के अनुसार, चावल का भाव नौ अक्तूबर को 37.65 रुपये किलो था जबकि […]