देश मध्‍यप्रदेश

पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा के दौरान दो हादसे, सात महिलाएं घायल

बुरहानपुर। पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडाल गिरने से सात महिलाएं घायल हो गई। जानकारी के अनुसार शहर के रेणुका मंडी परिसर में चल रही पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा सुनने पहुंचीं सात महिलाएं मंगलवार दोपहर घायल हो गईं। इनमें से चार महिलाएं कथा का पंडाल गिरने से घायल हुई, जबकि तीन महिलाएं प्रवेश द्वार पर ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुई हैं। इनमें से चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष तीन का कथा परिसर के आपात चिकित्सा कक्ष में इलाज कर घर भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे से कथा पंडाल में भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। महिलाएं अपना स्थान सुरक्षित करने का प्रयास कर रही थीं। इसी बीच पंडाल का एक पाइप खिसक गया और पंडाल का बड़ा हिस्सा भक्तों पर आ गिरा। सिर पर पाइप लगने से बुलढाणा महाराष्ट्र निवासी वृद्धा उमा चंद्रकिशोर श्रीवास, पुनासा खंडवा निवासी अनीता मालवीय व दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं।


आयोजन समिति के सदस्यों ने उमा और अनीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके कुछ देर बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे कथा स्थल के प्रवेश द्वार पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पातोंडा निवासी ऊषा ज्ञानेश्वर पाटिल, अंकिता पुत्री रवींद्र महाजन निवासी निंबोला व एक अन्य महिला को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ऊषा और अंकिता को अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि टक्कर मारने वाला ट्रैक्टर कथा परिसर में सामग्री लाने के काम में लगा हुआ था।

Share:

Next Post

देश के 31 जिलों के DM के पास नागरिकता देने का अधिकार, नित्यानंद राय ने लोकसभा में दी जानकारी

Tue Feb 7 , 2023
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि केंद्र सरकार ने नौ राज्यों के 31 जिलाधिकारियों को नागरिकता कानून के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों को नागरिकता देने का अधिकार दिया है। नित्यानंद राय ने लोकसभा में दी जानकारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा […]