img-fluid

MP से 400 साल पुरानी तोप चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार, राजस्थान से कनेक्शन

July 26, 2026

नरवर: शिवपुरी जिले के नरवर किले से 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप चोरी होने के मामले में शिवपुरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. शिवपुरी और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चोरी में वारदात में इस्तेमाल होने वाली महिंद्रा पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और इसके अलावा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

पुरातत्व विभाग में चौकीदार के पद पर काम करने वाले फरियादी रमेश कोली ने थाना नरवर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 जुलाई की शाम करीब 6 बजे ड्यूटी कर वापस आने के बाद 16 जुलाई की सुबह जब वह किले पर पहुंचा, तो कचहरी महल में रखी 14 तोपों में से एक तोप गायब मिली, जिसे अज्ञात आरोपियों ने रात में चुरा लिया था. मामले में थाना नरवर पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई.

शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने आरोपियों पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया, जिसे बाद में आईजी ग्वालियर ने बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दिया. एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में गठित स्पेशल टीम गठित की गई और पिर साइबर सेल की मदद से सीसीटीवी फुटेज और टोल प्लाजा कैमरों की जांच की, जिसमें घटना में इस्तेमाल हुई पिकअप बोलेरो वाहन संख्या RJ34GA2980 की पहचान हुई.


  • वाहन का रूट ट्रेस करते हुए पुलिस टीम राजस्थान के करौली जिला पहुंची, जहां एसपी लोकेश सोनवाल ने स्थानीय स्पेशल टीम से सहयोग दिलाया. 16 जुलाई को सूचना मिली थी कि वाहन से हथियार लेकर आरोपी आ रहे हैं, फिर घेराबंदी की गई, लेकिन वाहन पकड़ में नहीं आया था.

    इसके बाद मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया गया और 25 जुलाई को सूचना मिली कि आरोपी अमन मीणा अपने साथी सहित पिकअप वाहन से राजस्थान से शिवपुरी की ओर आ रहे हैं. सूचना की तस्दीक के बाद थाना नरवर और सुभाषपुरा की टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी करके वाहन को जब्त कर लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया.

    बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के करौली के रहने वाले हैं. इनमें अमन कुमार पुत्र मोहन लाल और टिम्मू राम पुत्र भूरा राम शामिल हैं. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की कई बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है, जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपए आंकी गई है. अब पुलिस चोरी की गई ऐतिहासिक तोप को ढूंढने में जुट गई है. इसके अलावा दूसरे आरोपियों की भी तलाश कर रही है, जो चोरी की वारदात में शामिल थे.

    Share:

  • Dausa: जमीन विवाद ने बढ़ाया तनाव! दो मासूमों के साथ टंकी पर चढ़ी महिला

    Sun Jul 26 , 2026
    दौसा: दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा कस्बे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गई. महिला सुबह करीब 7 बजे टंकी पर चढ़ी थी और पिछले 9 घंटे से लगातार वह वहीं डटी हुई है. महिला की इस खतरनाक जिद से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved