
– भारतीय नौसेना बैंड की धुनों के बीच किया गया जहाजों का स्वागत
नई दिल्ली। फ्रेंच नेवल शिप्स टोनर्रे (एम्फीबियस असॉल्ट शिप) और सरकॉफ (फ्रिगेट क्लास शिप) (French Naval Ships Tonerre (Amphibious Assault Ship) and Sarcoff (Frigate Class Ship)) दो दिन के लिए मंगलवार को सद्भावना यात्रा (goodwill trip) पर कोच्चि बंदरगाह (Kochi port ) पर पहुंचे हैं। कोचीन पोर्ट ट्रस्ट पहुंचने पर भारतीय नौसेना बैंड की धुनों के बीच नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों फ्रांसीसी जहाजों का स्वागत किया।
नौसेना प्रवक्ता के मुताबिक भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन, हिन्द महासागर में फ्रांसीसी संयुक्त सेना कमांडर रियर एडमिरल जैक्स फयार्ड और पुदुचेरी में फ्रांस के महावाणिज्य दूत लिस तलक बर्रे इस मौके पर मौजूद रहे। फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल और फ्रांसीसी नौसेना के जहाजों के कमांडिंग अधिकारियों ने दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एडमिरल एके चावला से मुलाक़ात की। यह दोनों फ्रांसीसी जहाज 01 अप्रैल को कोच्चि से रवाना होंगे।
भारत और फ्रांस के बीच बातचीत विशेष रूप से समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत साझेदारी के रूप में विकसित हुई है।द्विपक्षीय अभ्यास का नियमित संचालन, जहाजों द्वारा सद्भावना यात्रा और दोनों नौसेनाओं को शामिल करने वाले उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे आपसी सहयोग और संयुक्त कौशल में वृद्धि के संकेत हैं। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved