देश राजनीति

गायिका Aditi Munshi सहित दो अन्य कलाकारों ने थामा तृणमूल का दामन

कोलकाता। संगीतकार अदिति मुंशी (Aditi Munshi) ने तृणमूल भवन में पार्टी सांसद सौगत रॉय के हाथों से सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) का झंडा थामा। तृणमूल योग कार्यक्रम में सौगत ने कहा कि अदिति एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। वह विदेश भी जा चुकी हैं। मैं तृणमूल कांग्रेस में अदिति का स्वागत करता हूं। उनकी भागीदारी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

अदिति को पहले भी कई बार राज्य के कार्यों में संगीत प्रदर्शन करते हुए सुना गया है। तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने एक गाना भी गाया। इस दौरान अदिति ने कहा कि हमारी दीदी हमसे प्यार करती है। बंगाल को एक नया रूप दिया है। वह बंगाल का अवतार है। मैं इस पार्टी में शामिल होने से बहुत खुश हूं। दीदी जो कहेगी वही करूंगी।


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि मैं पार्टी में शामिल होने से बहुत खुश हूं। दीदी ने मुझे योग्य समझा। उसके लिए आभारी हूं। मुझे एक पार्टी का कार्यकर्ता समझा गया। दीदी ने हमारे संगीत कलाकारों के बारे में सोचा। वास्तव में, मैं आपके विकास के पक्ष में हूं। उल्लेखनीय है कि अदिति के पति देवराज चक्रवर्ती, मंत्री पूर्णेंदु बसु के करीबी सहयोगी थे, जो अब तृणमूल के उत्तर 24 परगना जिला युवा संगठन के नेता हैं। अदिति ने कहा कि उसने 2018 में अपनी शादी के बाद से अपने ससुर तरुण चक्रवर्ती और उसके पति देवराज चक्रवर्ती को सामने से राजनीति में देखा है। वे लोगों के साथ हैं। मैं भी लोगों के लिए काम करना चाहती हूं।

इसके अलावा गुरुवार को, टेलीविजन अभिनेत्री सुभद्रा मुखर्जी ने भी शशि पांजा के नेतृत्व में भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं। इसके अलावा उषा चौधरी भी भाजपा छोड़कर तृणमूल में शामिल हो गयी। भोजपुरी अभिनेता-निर्देशक धीरज पंडित भी आज तृणमूल में शामिल हो गए।

अभिनेत्री सुभद्रा मुखर्जी अब भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस पर शामिल हुईं है। अभिनेत्री पिछले साल की शुरुआत में भाजपा में शामिल हुई थी। तृणमूल में शामिल होने के बाद सुभद्रा ने भाजपा पर जमके हमला बोला उन्होंने कहा कि कोई भी लम्बे समय तक भाजपा में नहीं रह सकता है। उन्होंने दावा किया कि उनका दम घुट जाएगा। उन्होंने कहा भाजपा सबका साथ सबका विकास के नाम पर बड़ी-बड़ी बातों के अलावा कोई विकास नहीं हुआ है। अभिनेत्री सुभद्रा ने कहा कि दीदी के बिना बंगाल में विकास संभव नहीं है।

भाजपा में शामिल हुए कई दिग्गज चेहरे, सत्तारूढ़ पार्टी और शिक्षा जगत से रहा है नाता
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी लगातार मजबूत होती जा रही है। गुरुवार को कई मशहूर लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मुख्य प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य और सांसद अर्जुन सिंह की मौजूदगी में इन लोगों ने सदस्यता ली। इसमें उत्तर कोलकाता जिले के तृणमूल एससी एसटी और ओबीसी सेल के अध्यक्ष काली खटीक और उत्तर 24 परगना के शिव कुमार राय शामिल हुए हैं। साथ ही पाथर घाटा पंचायत के चार नेताओं भाजपा की सदस्यता ली है। इसके अलावा तृणमूल के माइनॉरिटी सेल के सदस्य कमल अहमद ने भी भाजपा की सदस्यता ली है। साथ ही तृणमूल कांग्रेस ट्रेड यूनियन के कुछ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली और युवा तृणमूल के भी रोहित सोनकर समेत कई अन्य सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ली है।
अन्य लोगों में टेक्नो इंटरनेशनल के निदेशक डॉ तमाल गोस्वामी, मकाउट के गणित के प्रोफेसर डॉ अमलेंदु सिंह महापात्रा, केमिस्ट्री के प्रोफेसर डॉ पार्थ प्रतिम चक्रवर्ती, ठाकुर परिवार के आदि देव राय, महिषादल राजबाड़ी के शौर्य प्रसाद गर्ग, आईटी इंजीनियर संदीप दास, टीसीएस से अनिंद्य भट्टाचार्य समेत अन्य लोगों ने भाजपा का दामन थामा है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

budget session में सरकार को घेरने को तैयार कांग्रेस: हुड्डा

Fri Mar 5 , 2021
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि आज शुक्रवार से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र (budget session) को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है। प्रदेश सरकार को कई अहम मुद्दों पर घेरा जाएगा। हुड्डा ने कहा कि आज प्रदेश की जनता के सामने समस्याओं […]