
नई दिल्ली। सोशल मीडिया (Social Media) पर कब और क्या वायरल (viral) हो जाए, कहना मुश्किल है। कभी इंसानों की लड़ाई चर्चा में रहती है तो कभी जानवरों की अजीबोगरीब हरकतें लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। इन दिनों लंदन (London) के एक व्यस्त मेट्रो स्टेशन (Metro station) का ऐसा ही वीडियो वायरल है, जिसमें दो चूहे (Rats) एक-दूसरे से जमकर भिड़ते नजर आ रहे हैं। दोनों चूहे जिस अंदाज में खड़े होकर एक-दूसरे पर लात-घूंसे चला रहे हैं, उसे देखकर लोग इन्हें ‘पहलवान’ और ‘माइस टाइसन’ तक कह रहे हैं।
खाने के टुकड़े के लिए बॉक्सिंग रिंग बना प्लेटफॉर्म
मामला लंदन के मशहूर ऑक्सफोर्ड सर्कस लंदन अंडरग्राउंड स्टेशन का बताया जा रहा है। आमतौर पर चूहों को खाने की तलाश में इधर-उधर भागते देखा जाता है, लेकिन यहां दो चूहों ने प्लेटफॉर्म को ही अपना बॉक्सिंग रिंग बना लिया।
वीडियो में दोनों चूहे पिछली टांगों पर खड़े होकर एक-दूसरे से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्लेटफॉर्म पर गिरा खाने का एक छोटा सा टुकड़ा दोनों की लड़ाई की वजह बना। दोनों में से कोई भी उस खाने को छोड़ने के लिए तैयार नहीं था और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
29 अगस्त को पोस्ट हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो 29 अगस्त को पोस्ट किया गया था। माना जा रहा है कि घटना उससे एक रात पहले की है। ट्रेन की पटरी के पास प्लेटफॉर्म पर हुई इस अनोखी लड़ाई को देखकर वहां मौजूद यात्री भी हैरान रह गए। वीडियो पोस्ट करने वाली महिला ने कैप्शन में लिखा, “फाइट फाइट फाइट इन द लंदन अंडरग्राउंड, पर यह कितने क्यूट हैं!” पोस्ट होते ही वीडियो तेजी से वायरल हो गया। महज चार दिनों के भीतर इसे 1 लाख 20 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके थे।
A pair of mice get into a squabble outside a subway station in London 👀 pic.twitter.com/7T6rwohqhH
— TheBlaze (@theblaze) September 2, 2026
यूजर्स ने नाम दिया ‘माइस टाइसन’
दोनों चूहों के लड़ने के अंदाज ने सोशल मीडिया यूजर्स को खूब मनोरंजन किया। लोगों ने मजाकिया अंदाज में इनके नाम भी रख दिए। किसी ने इन्हें ‘माइस टाइसन’ कहा तो किसी ने ‘मिक्की माउस वार्ड’ नाम दे दिया। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी दिलचस्प हैं। कई यूजर्स को दोनों चूहे लड़ते हुए क्यूट लगे, जबकि उनके आक्रामक अंदाज ने कुछ लोगों को हैरान भी किया।
आखिर कौन जीता?
वीडियो में दोनों चूहे एक-दूसरे को पटखनी देने की कोशिश करते दिखाई देते हैं, लेकिन इस महामुकाबले का असली विजेता कौन रहा, यह साफ नहीं हो पाया है। ट्रेन आने से पहले प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों के लिए यह नजारा किसी अचानक शुरू हुए लाइव मनोरंजन से कम नहीं था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved