उत्तर प्रदेश क्राइम देश

शौच के लिए निकली थीं दो बहनें, एक का शव पेड़ से लटका मिला तो दूसरे का खेत में

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां शौच के लिए निकली दो सगी बहनों की डेड बॉडी एक साथ मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों बहनें एक ईंट-भट्ठे पर काम करती थीं। सूचना पर पुलिस (Police) के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। मामला थाना बीसलपुर के गांव कासिमपुर का है।


पीलीभीत के थाना बीसलपुर के गांव कासिमपुर में सोनी नाम का एक भट्ठा लगा हुआ है, जिस पर अंशिका और पूजा काम करती थीं। सोमवार शाम 7:00 बजे दोनों घर से शौच के लिए निकली थीं। रात 10:00 बजे तक जब वे घर वापस नहीं आईं तो घरवालों ने दोनों ढूंढना शुरू किया।

इस दौरान एक बेटी शव (जिसकी उम्र तकरीबन 17 साल की थी) जमीन पर पड़ा मिला। घरवाले का कहना है कि वह रात भर दूसरी बेटी को ढूंढते रहे, मगर वह नहीं मिली। मंगलवार सुबह घर वाले अपनी दूसरी बेटी की ढूंढने के लिए निकले तो उनको दूसरी बेटी (जिसकी उम्र तकरीबन 20 साल की बताई जा रही है) का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। आनन-फानन में इसकी सूचना बीसलपुर थाने को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।


पीलीभीत के एसपी जयप्रकाश का कहना है कि दोनों बहनें सोमवार रात घर से निकली थीं। एक बहन की डेड बॉडी रात में मिल गई थी, जबकि दूसरी सुबह पेड़ से लटकी मिली है। उन्‍होंने मामले की छानबीन करने की बात कही है। एसपी ने बताया कि लड़कियों के गले पर चोट के निशान हैं। यह निशान दोनों लड़कियों के गरदन पर मिले हैं। हर तरीके से छानबीन की जा रही। पूछताछ भी की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Share:

Next Post

संसद भवन में सेक्स वर्कर्स लाने का आरोप, अश्लील हरकतों की तस्वीरें लीक

Tue Mar 23 , 2021
कैनबरा। सरकारी कर्मियों पर लग रहे बलात्कार और यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच ऑस्ट्रेलियाई राजनीति (Australian Politics) में मंगलवार को नया विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की कन्जर्वेटिव सरकार के स्टाफ के कुछ लीक वीडियो (Leaked Video) सामने आए हैं, जिनमें वे संसद (Australian Parliament) में अश्लील हरकतें करते हुए […]