विदेश

बलूचिस्तान में नौसेना के वाहनों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, दो जवानों की मौत

ग्वादर । बलूचिस्तान (Baluchistan) में अज्ञात हमलावरों ने नौसेना के वाहनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हमला बोल दिया। हमले में नौसेना के दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बलूचिस्तान के संवेदनशील ग्वादर (Gwadar) में हुई, जहां चीन(china) की परियोजना चल रही है और यहां रणनीतिक रूप से चीन वाणिज्यिक हितों के साथ मिलिट्री बेस (Military base) भी बनाने में लगा हुआ है।

पाकिस्तानी नौसेना अधिकारी के अनुसार नौसेना के वाहन ग्वादर के गंज क्षेत्र से गुजर रहे थे, उसी समय हमलावरों ने घात लगाकर हमला बोल दिया और स्वचालित हथियार से अंधाधुंध गोली चला दी। नौसेना के दो सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे की हालत गंभीर है। जिसे कराची इलाज के लिए भेजा गया है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। बलूचिस्तान में पहला हमला नहीं है, इससे पहले कई हमले हो चुके हैं। हाल ही में बम धमाके में पांच मजदूरों की हत्या कर दी गई थी। घटना में दो सुरक्षाकर्मी सहित पांच लोग घायल हुए थे।


ज्ञात हो कि बलूचिस्तान का तटीय इलाके वाला ग्वादर गहरे समुद्र वाला बंदरगाह है। चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीइसी) का यह क्षेत्र केंद्र है। पिछले दिनों यहां पर चीन ने तीस किमी के क्षेत्र में फेंसिंग की थी, जिससे बलूचिस्तान के लोग नाराज हैं और उसका विरोध कर रहे हैं। यहां पर चीन फेंसिंग लगाकर उसे मिलिट्री बेस के रूप में विकसित करने की योजना बनाए हुए है।

पाकिस्तान के खैबरपख्तूख्वा प्रांत में उत्तर वजीरिस्तान के दो अलग-अलग स्थानों पर सेना के ऑपरेशन में आठ आतंकी मारे गए। सेना के सूत्रों के अनुसार मरने वाले आतंकी तहरीक ए तालिबान ग्रुप के हैं। ये सभी सुरक्षा बलों के खिलाफ घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

Share:

Next Post

महिलाओं पर आधारित इन सात फिल्मों ने पिछले साल खूब बटोरी सुर्खियां

Mon Mar 8 , 2021
नई दिल्ली। यूं तो महिलाओं के लिए हर एक दिन खास होता है लेकिन 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है इसलिए इस तारीख का महत्व और बढ़ जाता है। महिलाओं का हमारे समाज और जिदंगी में खास योगदान रहा है। अब ज्यादातर महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही […]