विदेश

सोमालिया की तट से अमेरिकी नौसेना के दो नाविक लापता, तलाशी अभियान जारी

वॉशिंगटन। सोमालिया की तट पर गुरुवार की शाम को ऑपरेशन के दौरान अमेरिकी नौसेना के दो नाविक लापता हो गए। अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को एक बयान जारी करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाविकों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया।


यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा, ‘इन नाविकों की अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े में तैनाती हुई थी, जिसके तहत सैनिकों को कई अभियानों को अंजाम देना होता है।’ बयान में यह भी कहा गया कि जब तक तलाशी अभियान पूरा नहीं हो जाता, तब तक अतिरिक्त जानकारी नहीं दी जाएगी।

Share:

Next Post

मनोज बाजपेयी की 'जोरम' ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस लाइब्रेरी में मिला खास स्थान

Sat Jan 13 , 2024
डेस्क। देवाशीष मखीजा के निर्देशन में बनी और मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म ‘जोरम’ ने सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल की। हालांकि, यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, जिसके कारण अभिनेता बेहद निराश हुए थे। मनोज ने वास्तविक सिनेमा के बजाय मुख्यधारा के मनोरंजनकर्ताओं को प्राथमिकता देने के बारे में चिंता व्यक्त की थी। वहीं, […]