उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

विश्व की सबसे ऊँची गुड़ी बाँधने का उज्जैन ने बनाया रिकार्ड

  • उज्जैन के जन्मोत्सव के दौरान हुए थे कई आयोजन
  • गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज हुआ

उज्जैन। वर्ष प्रतिपदा गुड़ी पड़वा के अवसर पर इस बार उज्जैन नगर का जन्मदिवस गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पूरे नगर को विशेष रूप से सजाया गया था और महामृत्युंजय द्वार पर विश्व की सबसे ऊँची गुड़ी बाँधी गई। इस पर गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड में यह आयोजन दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर उज्जैन नगर का चैत्र शुक्ल वर्ष प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा) पर उज्जैन का जन्मोत्सव गौरव दिवस के रूप में शासन के द्वारा मनाया गया जिसे उज्जैन शहर के कलेक्टर आशीष सिंह, निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता आदि ने सही ढंग से संयोजित कर कार्यक्रम को सफल बनाया।



गौरव दिवस के उपलक्ष्य में संपूर्ण शहर को सजाया गया था, साथ ही शहर के भिन्न-भिन्न चौराहों पर रंगोली, रंगबिरंगी लाइटिंग, ध्वज एवं अनेकों प्रकार से सजावट की गई थी। नानाखेड़ा चौराहा सिंधी समाज द्वारा, टावर चौराहा अक्षत इंटर नेशनल द्वारा, घासमंडी चौराहा, साई फाउंडेशन द्वारा शहीद पार्क सर्कल लायंस क्लब द्वारा सजाये गए। इस कड़ी में लघु उद्योग भारती द्वारा महामृत्युंजय द्वार पर विशाल गुड़ी बांधने के साथ ही चौराहे को सजाने का संकल्प लेते हुए विश्व की सबसे ऊंची गुड़ी बाँधी गई जिसे गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

Share:

Next Post

नगर निगम के पेट्रोल पंप का निर्माण अंतिम चरणों में

Tue Apr 12 , 2022
पेट्रोल डीजल पर निगम के वाहनों का खर्च बचेगा-महिला कर्मचारी करेंगी संचालन उज्जैन। नगर निगम मुख्यालय परिसर आगर रोड पर निगम द्वारा अपने स्वामित्व का पेट्रोल पंप स्थापित किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य अब अंतिम चरणों में पहुँच गया है। यह पेट्रोल पंप शुरु होने के बाद न केवल नगर निगम की आय […]