विदेश

रूसी क्षेत्र में यूक्रेन ने किए ड्रोन हमले, पुतिन ने दिए ये निर्देश

कीव (Kyiv)। रूस के दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों (Southern and Western regions of Russia) के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन (ukraine) से लगी सीमा के पास और देश के काफी अंदर तक ड्रोन हमले (Drone strikes) हुए हैं। इन हमलों के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अधिकारियों को यूक्रेन से लगी सीमा पर चौकसी बढ़ाने के आदेश दिए।

रूसी अधिकारियों ने हमलों के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया क्योंकि युद्ध के एक साल बाद इसने मॉस्को के लिए एक नई चुनौती पेश की है। पुतिन ने अपने भाषण में किसी खास हमले का जिक्र नहीं किया, लेकिन निगरानी कड़ी करने का उनका आदेश ड्रोन हमलों के कुछ घंटों बाद आया।



रूसी टीवी चैनलों और रेडियो स्टेशनों के हैक के साथ-साथ सेंट पीटर्सबर्ग हवाई अड्डे को अस्थाई रूप से बंद किए जाने से यह संदेह पैदा हुआ कि व्यवधान के पीछे कीव का हाथ हो सकता है। स्थानीय रूसी अधिकारियों के अनुसार, सोमवार की रात और मंगलवार की सुबह यूक्रेन की सीमा से लगे रूस के क्षेत्रों और देश के काफी अंदर के क्षेत्रों को ड्रोन हमलों में निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि एक ड्रोन मॉस्को से सिर्फ 100 किलोमीटर की दूरी पर गिरा।

स्थानीय गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज़ ने कहा कि रूसी सेना ने मंगलवार तडके ब्रांस्क क्षेत्र में एक यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया। उन्होंने कहा कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि तीन ड्रोन ने सोमवार रात रूस के बेलगोरोद क्षेत्र को भी निशाना बनाया।

Share:

Next Post

हल्की दाढ़ी-छोटे बालः राहुल गांधी का नया लुक, लंदन पहुंचते ही दिखे कूल

Wed Mar 1 , 2023
लंदन (London)। भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान अपने लंबे बाल और दाढ़ी वाले लुक में दिखने के बाद राहुल गांधी का नया लुक (Rahul Gandhi’s new look) सामने आया है। यह लुक उन्होंने लंदन (London) में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी (cambridge university) में एक कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही रखा है। सोशल मीडिया […]