विदेश

Russia-Ukraine War: यूक्रेन का बड़ा दावा, लुहान्स्क में 5 रूसी विमानों और एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया


कीव। रूसी हमले के बीच यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, यूक्रेनी सेना ने गुरुवार को कहा कि लुहान्स्क क्षेत्र में पांच रूसी विमानों और एक सैन्य हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया है।

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने गुरुवार को कहा कि व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन में एक सैन्य अभियान की घोषणा के कुछ ही क्षण बाद रूस ने पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू कर दिया है। कुबेला ने ट्वीट कर कहा, “पुतिन ने अब यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू किया है। शांतिपूर्ण यूक्रेनी शहरों पर हमले हो रहे हैं। यह आक्रामकता का युद्ध है। यूक्रेन अपना बचाव करेगा और जीतेगा। दुनिया पुतिन को रोक सकती है और उसे रोकना चाहिए। कार्रवाई करने का समय अब ​​है।”


आपको बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा की, साथ ही अन्य देशों को चेतावनी दी कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास के ऐसे परिणाम होंगे,जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे। पुतिन ने कहा कि यह हमला पूर्वी यूक्रेन में नागरिकों की सुरक्षा के लिये जरूरी था। हालांकि इस दावे को लेकर अमेरिका ने पहले ही आशंका व्यक्त की थी कि रूस हमले को गलत तरीके से जायज ठहराने का प्रयास करेगा।

टेलीविजन पर एक संबोधन में पुतिन ने अमेरिका और उसके सहयोगियों पर यूक्रेन को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल करने से रोकने तथा मास्को को सुरक्षा गारंटी देने की रूस की मांग को नजरंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन द्वारा पेश किए जा रहे खतरों के जवाब में यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि रूस का लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है, बल्कि क्षेत्र को सैन्य प्रभाव से मुक्त बनाना एवं अपराध करने वालों को न्याय के कटघरे में खड़ा करना है।

Share:

Next Post

अहिल्या की नगरी में संस्कृति की परख

Thu Feb 24 , 2022
असली स्वच्छता… रिश्तों की गंदगी साफ करने में भी जुटा इंदौर का प्रशासन… स्वच्छता का एक और तमगा जो किसी सरकार के ऐलान से नहीं पाया… जिसके लिए किसी प्रतिस्पर्धा का मंच नहीं सजाया… जिसे चुनौती देने कोई बाहरी नहीं आया… बस बेबस आंखों में आंसू देखे और प्रशासन ने जज्बा जगाया… रिश्तों की गंदगी […]