आचंलिक

विकास यात्रा अंतर्गत विधायक, कलेक्टर ने अयोध्याबाई के घर का किया भूमिपूजन

सीहोर। ग्राम सोंडा में विकास यात्रा के दौरान जब कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सोंडा निवासी अयोध्या बाई का घर बनाने के लिए एक लाख रूपए देने की बात कही। यह सुनकर अयोध्या बाई की आंखे भर आई और इस अकल्पनीय सहयोग के लिए अयोध्या बाई ने विधायक करण सिंह वर्मा तथा कलेक्टर प्रवीण सिंह को हृदय से धन्यवाद दिया। अयोध्या बाई ने कहा कि अब उनके पक्के मकान में रहने का सपना साकार होगा। विकास यात्रा जब ग्राम सोंडा में पहुंची तब वहां अयोजित कार्यक्रम में विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया गया तथा हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने के दौरान अयोध्या बाई ने कहा कि मैं वृद्ध और विधवा हूँ और अपने दो बेटों के साथ कच्चे मकान में रह रही हूँ। वृद्धा अयोध्या बाई की इस बात पर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने अयोध्या बाई का घर बनवाने के लिए एक लाख रूपए देने की बात कही। जिसमें उन्होंने स्वयं 50 हजार रूपए देने तथा 50 हजार रूपए की व्यवस्था शीघ्र करने की बात कही।


सहयोग राशि से बनने वाले घर का विधायक श्री वर्मा और कलेक्टर श्री सिंह ने भूमिपूजन भी किया। अयोध्या बाई अपने दो बेटों के साथ कच्चे मकान में रहती है। जिसमें एक बेटा दिव्यांग है। बेटे सिलाई का काम करते है, जिससे घर का गुजर-बसर होता है। पक्के घर की सौगात मिलने पर आयोध्या बाई के चेहरे पर खुशी देखते ही बनती थी। इछावर विकासखण्ड में तीसरे दिन निकाली गई विकास यात्रा में विधायक करण सिंह वर्मा ने अनेक ग्राम पंचायतों में निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया। इस दौरान ग्राम पंचायत हैदरगंज, मुस्करा, आमला, सोंडा, लालाखेड़ी, मुल्लानी तथा जताखेड़ा ग्राम पंचायतों के अनेक गांवों में ग्रामवासियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया। विकास यात्रा के दौरान विधायक श्री वर्मा ने ग्राम मुस्करा में एक करोड़ 84 लाख रूपए की लागत से बनने वाले अस्पताल का भूमिपूजन किया। मु यमंत्री श्री चौहान द्वारा बहनों की जिन्दगी को और बेहतर बनाने के लिए लाडली बहना योजना शुरू करने की घोषणा की है। योजना के तहत पात्र बहनों को प्रतिमाह एक हजार रूपए की राशि उनके खाते में डाली जाएगी।

Share:

Next Post

विकास यात्रा के दौरान विधायक ने किया भूमि पूजन

Wed Feb 8 , 2023
गंज बासौदा। मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही विकास यात्रा में गंज बासौदा ग्यारसपुर की विधायक लीना जैन द्वारा ग्राम सोठिया, ग्राम , ग्राम करोदा कलां ग्राम आटासेमर ग्राम डफरयाई ग्राम बसरिया ग्राम बालरा कलां में हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए एवं सरकार की चलाई जा रही जन […]