भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

शादी के 22 साल बाद भी नहीं हुए बच्चे, दुखी महिला ने की खुदकुशी

  • थिनर से छुलसे वृद्ध की उपचार के दौरान मौत, युवती ने फांसी लगाई

भोपाल। गौतम नगर थाना इलाके में रहने वाली महिला ने शादी के 22 साल बाद भी बच्चे नहीं होने से दुखी होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले वृद्ध की थिनर से छुलसने के बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। इधर, रातीबढ़ में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तीनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। तीनों प्रकरण की जांच की जा रही है।
गौतम नगर थाने के एएसआई राम बिहारी शर्मा के अनुसार अनीता कुशवाहा पति नरेश कुशवाहा (40)शार्दा नगर कमेटी हॉल के सामने नारीयलखेड़ा की निवासी थी। उसका पति सेंटिं्रग प्लेटे बांधने तथा मजदूरी कार्य करता है। महिला की शादी को करीब 22 साल बीत चुके हैं, उसकी कोई संतान नहीं थी। तमाम इलाज और खर्च करने के बाद भी वह मां नहीं बन पा रही थी। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि इसी कारण वह डिप्रेशन में रहती थी। शुक्रवार की रात को पति काम से लौटने के बाद में खाना खाने के बाद सो गया था। देर रात करीब दो बजे उसने पत्नी की उल्टियां करने की आवाज सुनी, आवाज सुनने के बाद उसकी नींद खुली तो पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाने की बात बाताई। पति ने पत्नी को बचाने के लिए देर रात जैसे तैसे ऑटो की तलाश की। इसमें उसे करीब एक घंटे से अधिक का समय लग गया। तड़के करीब साढ़े चार बजे अनीता को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इधर रातीबड़ इलाके में बीती रात 18 वर्षीय सीता पुत्री बब्लू निवासी कैरवा चौकी के सामने झुग्गी बस्ती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने यह कदम क्यों उठाया इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि लड़की घर में रहती थी और पढ़ाई नहीं करती थी। उसके पिता मजदूरी कार्य करते हैं। मामले में प्रेम प्रसंग सहित तमाम एंगल पर जांच की जा रही है।

थिनर से झुलसा वृद्ध का आधा शरीर, इलाज के दौरान मौत
टीला जमालपुरा थाना इलाका स्थित पुत्लीघर में रहने वाले 72 वर्षीय रफीक एहमद की उपचार के दौरान कल शाम को नर्मदा अस्पताल में मौत हो गई। बीती दो तरीख को वह घर की बाल्कनी पर रखी थिनर की बॉटल पलटने के बाद में झुलस गए थे। उनका चहारा सहित पांच के उपर का पूरा हिस्सा गंभीर रूप से झुलसा था। इलेक्ट्रीशियन का काम करने वाले उनके एकलौटे बेटे कामरान ने पुलिस को बताया कि पहले पिता को हमीदिया फिर नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वृद्ध पर थिनर की केन कुछ सामान निकालने के प्रयास में गिरी थी। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी एंगल पर जांच की जा रही है।

Share:

Next Post

मां की आंखों के सामने नाले में डूब गया मासूम बेटा

Sun Sep 6 , 2020
भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र के कजलीखेड़ा में स्थित नाले में शनिवार दोपहर एक बच्चा अपनी मां के आंखों के सामने डूब गया। बच्चे के डूबते समय अन्य लड़कों ने आवाज लगाई, मां भी दौड़ी लेकिन उसे बचा नहीं सके। वहीं शादी के 222 साल बाद भी बच्चे नहीं होने से परेशान महिला ने जहर खाकर […]