देश

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भाषण के दौरान चक्कर खाकर मंच पर गिरे

यवतमाल। महाराष्ट्र के यवतमाल में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नितिन गडकरी की प्रचार के दौरान तबीयत बिगड़ गई और वह चक्कर खाकर मंच पर ही गिर गए। नितिन के साथ यवतमाल में महायुति की उम्मीदवार राजश्री पाटिल के प्रचार के दौरान ऐसा हुआ। भाषण के दौरान नितिन को चक्कर आया और वह मंच पर गिर गए। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है।


हालांकि नितिन ने अपने एक्स हैंडल पर बताया कि उनकी तबीयत अब ठीक है और वह अगली सभा के लिए निकल रहे हैं।

नागपुर से लड़ रहे चुनाव
इस लोकसभा चुनाव में वह नागपुर से मैदान में हैं। यहां पर पहले चरण में मतदान हो चुका है। गडकरी का मुकाबला कांग्रेस नेता विकास ठाकरे से है। गडकरी को साल 2014 के चुनाव में भी बीजेपी ने यहां से मैदान में उतारा था और उन्होंने जीत हासिल की थी। वह यहां से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।

Share:

Next Post

लालू के दामाद का टिकट कटा, कन्नौज सीट से अखिलेश यादव लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Wed Apr 24 , 2024
कन्नौज। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण का चुनाव करीब है। इस चुनाव में शुरू से ही समाजवादी पार्टी एक के बाद एक उम्मीदवारों को बदल रही है। अब पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बता दें कि सपा ने पहले इस सीट […]