देश मनोरंजन

इंदौर जिले में बन रहा लेजेंड किशोर कुमार का अनोखा मंदिर

इंदौर। हरफनमौला कलाकार गीतकार, संगीतकार एवं निर्माता निर्देशक स्वर्गीय किशोर कुमार (Late Kishore Kumar) की जयंती गुरुवार को खंडवा (Khandwa) में धूमधाम से मनाई गई। शहर के इंदौर रोड स्थित किशोर कुमार की समाधि (Kishore Kumar’s Samadhi) पर सुबह से ही उनके प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई। यहां परंपरानुसार दूध-जलेबी का भोग लगाया गया और देशभर से आए उनके प्रशंसकों ने गीत गुनगुना कर किशोर दा को श्रद्धांजलि दी।

दूसरी ओर सदाबहार गायक किशोर कुमार (Late Kishore Kumar)  एक ऐसा नाम है जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। बहुमुखी प्रतिभा के धनी किशोर कुमार ने बतौर गायक, अभिनेता, निर्माता, निर्देशक और संगीतकार बॉलीवुड में अपने आपको स्थापित किया। खंडवा (Khandwa) जिले में जन्‍मे किशोर कुमार के बचपन का नाम आभास गांगुली था। बॉलीवुड में आने के बाद किशोर दा ने अपना नाम बदलकर किशोर कुमार रख लिया था। आज भी उनके फैंस उन्‍हें दिलों में रखे हुए हैं।



अब खबर आ रही है कि इंदौर जिले में लेजेंड किशोर कुमार (Late Kishore Kumar)  के फैन उनका अनोखा मंदिर बनवाने जा रहे हैं। इस मंदिर में किशोर कुमार की मूर्ति की पूजा होगी. लेकिन, इस मंदिर में न भगवान के भजन होंगे और न ही आरती होगी, बल्कि, इस मंदिर में किशोर कुमार के गाए गीत 24 घंटे गूंजेंगे। देश-विदेश से आने वाले उनके फैंस यहां आकर किशोर के गीत गाएंगे, उनको श्रद्धांजलि देंगे। किशोर की यादों को इस मंदिर संजोया जाएगा इस मंदिर के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है।

इस संबंध में फैन किशोर सचदेवा ने बताया कि किशोर कुमार की जादुई आवाज आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। उनको अमर बनाने के लिए ही ये मंदिर बनवाया जा रहा है, जो एक राष्ट्रीय धरोहर होगी। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड के सदाबहार गायक किशोर कुमार एक ऐसा नाम है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

क्रिश्चियन कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र आज भी अपने आपको गौरान्वित महसूस करते हैं कि किशोर कुमार (Late Kishore Kumar)  जैसी शख्सियत इसी कॉलेज में पढ़ी है। फिल्म समीक्षक और क्रिश्चियन कॉलेज के पूर्व छात्र लक्ष्मीकांत पंडित का कहना है कि किशोर कुमार को हम लोग अपना मानते हैं। जब दुनिया उनके गानों पर झूमती है तो हमें अलग सा अहसास होता है। हमें गर्व होता है कि हमारे कॉलेज में इतने बड़े गायक ने पढ़ाई की।

Share:

Next Post

महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार टला, सुप्रीम फैसले के बाद विस्तार

Fri Aug 5 , 2022
महाराष्ट्र में चलती रहेगी सिर्फ 2 नेताओं की सरकार… मुंबई। शिवसेना पर कब्जे की लड़ाई कोर्ट में लंबित होने के चलते महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का आज प्रस्तावित विस्तार फिलहाल टल गया है। बताया गया है कि अब शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही संभव है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा और शिंदे […]