img-fluid

PoK में विद्रोह जारी, कई मौतों के बावजूद डेढ़ लाख प्रदर्शनकारी सड़कों पर, आजादी के नारों से पटी सड़कें

June 10, 2026

डेस्क: पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाले जम्मू कश्मीर में आज (10 जून) को सेना और पाकिस्तानी सरकार के ख़िलाफ़ मांगों को लेकर विद्रोह का दूसरा दिन है. बीते रोज प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स के गोलीकांड में 11 लोगों की जान गई थी. इसके बावजूद आज भी सड़कों पर प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं और हजारों प्रदर्शनकारियों के जत्थे रावलाकोट की तरफ कूच कर रहे हैं.


  • पीओके की अवाम अपने हकों के लिए पाकिस्तानी हुकूमत के ख़िलाफ़ अलग अलग शहरों में मार्च निकाल रही है और आज़ादी के नारे लगा रही है. कुल मिलाकर रावलाकोट से लेकर बाग, हथियां बाला, कोटली, मीरपुर, सुधनोति,धीरकोट, ददियाल और राजधानी मुजफ्फराबाद की सड़कों पर इस समय कुल मिलाकर डेढ़ लाख से ज़्यादा प्रदर्शनकारी टिम्बर के डंडे लिए पाकिस्तानी हुकूमत के ख़िलाफ़ ताल ठोक रहे हैं और आज रात तक सभी शहरों का जत्था रावलाकोट पहुंच जाएगा.

    डेढ़ लाख लोगों का हुजूम गुरुवार से राजधानी मुजफ्फराबाद पहुंचना शुरू होगा और राजधानी में इकट्ठा होकर पाकिस्तान हुकूमत द्वारा किए गए 70 सालों के शोषण के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएगा और अपनी 38 मांगें मनवाने की कोशिश करेगा.

    Share:

  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर CM मोहन यादव का बड़ा दावा

    Wed Jun 10 , 2026
    भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में राज्यसभा (Rajya Sabha) की तीन सीटों के लिए हो रहे चुनाव (Election) में कांग्रेस (Congress) उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन (Meenakshi Natarajan) का नामांकन पत्र रद्द होने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र निरस्त कराने का षड्यंत्र कांग्रेस नेताओं ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved