उत्तर प्रदेश देश राजनीति

UP Election : सिराथू से सपा की पल्लवी पटेल ने उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को हराया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए नतीजे (Uttar Pradesh Vidhan Sabha Chunav Result 2022) आ चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) 1,02,399 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं। वहीं, अखिलेश यादव करहल सीट से चुनाव जीत गए हैं। वहीं सरदना से भाजपा के संगीत सोम हार गए हैं। इसके अलावा कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य हार गए हैं। सिराथू सीट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सपा की पल्लवी पटेल ने मात दे दी है।


पीलीभीत जिले का चुनाव परिणाम
1. पीलीभीत सदर
संजय सिंह गंगवार (भाजपा)-125506
शैलेंद्र सिंह गंगवार (सपा)- 118536
6970 मतों से जीत हुई

2- पूरनपुर विधानसभा
बाबूराम पासवान (भाजपा)-134404
आरती महेंद्र (सपा)-107828
26576 मतों से जीत हुई

3-जयद्रथ उर्फ स्वामी प्रवक्तानंद (भाजपा)-151771
हेमराज वर्मा (सपा)- 70299
81472 मतों से जीत हुई

4-बीसलपुर विधानसभा
विवेक वर्मा (भाजपा)-121142
दिव्या गंगवार (सपा)-70733
50409 मतों से जीत हुई
(पीलीभीत जिले में भाजपा की सबसे बड़ी जीत बरखेड़ा में हुई। सबसे छोटी जीत पीलीभीत सदर क्षेत्र में हुई)

मिलक सुरक्षित सीट से भाजपा की राजबाला 5912 वोटों से जीतीं
रामपुर की मिलक सुरक्षित विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजबाला 5912 मतों से विजयी घोषित की गई हैं। राजबाला को कुल 97948वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के विजय सिंह को 92036 वोट मिले। मिलक सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से तीसरे स्थान पर बसपा के सुरेंद्र सिंह सागर रहे, उन्हें 31492 वोट मिले हैं।

प्रयागराज: शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र हर्षवर्धन बाजपेयी जीते
प्रयागराज जिले के शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की नाव ने हर्षवर्धन बाजपेयी को चुनावी वैतरणी पार करा दी। यहां की जनता ने उन पर भरोसा बरकरार रखा और दोबारा उन्हें विधायक चुना।

रामपुर जिले की 5 विधानसभा सीटों का परिणाम
1- रामपुर शहर विधानसभा सीट
– आजम खां- सपा- 131225
– आकाश सक्सेना- भाजपा- 76084
– सदाकत हुसैन – बसपा— 4940

2- मिलक सुरक्षित सीट
राजबाला- भाजपा- 97948
विजय सिंह- सपा- 92036
सुरेंद्र सिंह सागर-बसपा-31492

3- स्वार सीट
-अब्दुल्ला आजम- सपा- 126162
– हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां- अपना दल एस-65059
-अध्यापक शंकर लाल सैनी- बसपा- 15035

4- चमरौआ सीट
– नसीर अहमद खां- सपा- 100976
– मोहन लोधी–भाजपा- 66686
– अली युुसूफ अली- कांग्रेस- 18213

5- बिलासपुर सीट
– बलदेव सिंह औलख-भाजपा- 101998
– अमरजीत सिंह- सपा- 101691
– रामऔतार कश्यप- बसपा- 18870

स्वार से अब्दुल्ला आजम 61, 103 वोटों से जीते
स्वार विधानसभा सीट से सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अपना दल (एस) के प्रत्याशी हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां को 61103 वोटों से हरा दिया है। अब्दुल्ला आजम को 1,26,162 वोट मिले हैं जबकि हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां को 65,039 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर बसपा के अध्यापक शंकर लाल सैनी रहे, जिन्हें 15035 वोट मिले हैं।

सिराथू विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हारे
सिराथू विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हार गए हैं, उन्हें सपा की पल्लवी पटेल ने 6477 मतों से हराया।

कांठ में ‘कमाल’, पहली बार दौड़ी साइकिल
हसनपुर से वाया नौगांवा सादात कांठ पहुंचे कमाल अख्तर ने साइकिल दौड़ाकर कमाल कर दिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने जीत दर्ज कर कांठ से पार्टी का खाता खोल दिया। यहां से सपा को पहली बार जीत मिली है। इससे पहले कांठ में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा।

मुरादाबाद नगर सीट से भाजपा के रितेश गुप्ता जीते
मुरादाबाद नगर सीट से भाजपा के प्रत्याशी रितेश गुप्ता ने 782 मतों से जीत हासिल कर ली है। उन्होंने सपा के हाजी यूसुफ अंसारी को शिकस्त दी है। गुप्ता ने इस सीट पर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है।

गोंडाः विधानसभा चुनाव परिणाम
मेहनौन
विनय कुमार द्विवेदी (भाजपा)- 107327
नंदिता शुक्ला (सपा)- 84109
शिवकुमार (बसपा)- 10883

गोंडा सदर
प्रतीक भूषण सिंह (भाजपा)- 96528
सूरज सिंह (सपा)- 89829
मोहम्मद जकी (बसपा)- 5758

मनकापुर (सु)
रमापति शास्त्री (भाजपा)-104824
रमेश गौतम (सपा)- 62428
श्याम नारायन (बसपा)- 6513

कटरा बाजार
बावन सिंह (भाजपा)- 112291
बैजनाथ दुबे (सपा)- 93834
विनोद कुमार शुक्ल (बसपा)- 18218

करनैलगंज
अजय कुमार सिंह (भाजपा)- 108109
योगेश प्रताप सिंह (सपा)- 72637
रंजीत गोस्वामी (बसपा)-3764

तरबगंज
प्रेम नारायन पांडेय (भाजपा)-125325
राम भजन चौबे (सपा)-71635
लालजी यादव (बसपा)-3751

गौरा
प्रभात वर्मा (भाजपा)-73545
संजय विद्यार्थी (सपा)-50571
राम प्रताप सिंह (कांग्रेस)-31589

चंदौली से सपा के प्रभुनारायण सिंह यादव जीते
चंदौली के 382 सकलडीहा विधानसभा सीट से सपा के प्रभुनारायण सिंह यादव ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी भाजपा के सूर्यमुनि तिवारी को 16661 वोटों से हराया। प्रभुनारायण सिंह यादव को मिले 86328 वोट और सूर्यमुनि तिवारी को 69777 वोट।

कल्याणपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी नीलिमा कटियार जीतीं
कानपुर कल्याणपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी नीलिमा कटियार को 97,043 वोट मिले और सपा प्रत्याशी सतीश निगम को 75649 वोट मिले। मौजूद विधायक नीलिमा कटियार ने 21394 वोटों से जीत हासिल हुई।

हमीरपुर की राठ विधानसभा सीट
मनीषा अनुरागी (भाजपा)- 139105
चंद्रवती वर्मा (सपा)- 76746
प्रसन्न भूषण (कांग्रेस)- 24221
भाजपा प्रत्याशी 62359 मतों से जीतीं।

हरदोई जनपद से आठों विधानसभा सीटों की डिटेल
संडीला
अलका सिंह भाजपा 101377
अब्दुल मन्नान बसपा 64254
सुनील अर्कवंशी सुभाषसपा 24374

हरदोई सदर
नितिन अग्रवाल भाजपा 126009
अनिल वर्मा सपा 82935
शोभित पाठक बसपा 20407

शाहाबाद
रजनी तिवारी भाजपा 94325
आसिफ खां बब्बू सपा 87452
अहिबरन लाल बसपा 37330

गोपामऊ
श्याम प्रकाश भाजपा 91291
राजेश्वरी सपा 83015
सर्वेश कुमार बसपा 31541

बालामऊ
रामपाल वर्मा भाजपा 81823
रामबली वर्मा सपा 55242
तिलकचंद्र बसपा 42424

सवायजपुर
माधवेंद्र प्रताप भाजपा 114089
पदमराग सिंह सपा 88029
राहुल तिवारी बसपा 21162

सांडी
प्रभाष कुमार भाजपा 81315
ऊर्षा वर्मा सपा 71564
कमलवर्मा बसपा 30426

बिलग्राम मल्लावां
आशीष सिंह आशू भाजपा 81232
ब्रिजेश वर्मा टिल्लू सपा 56155
सुभाष पाल कांग्रेस 52284

जसवंतनगर सीट से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव लगातार छठी बार जीते
शिवपाल सिंह यादव, सपा-159718
विवेक शाक्य, भाजपा-68739

शाहजहांपुर: भाजपा ने पांच सीटें जीतीं, एक पर बढ़त
भाजपा ने शाहजहांपुर जिले की छह में से पांच सीटों पर जीत हासिल की है। कटरा विधानसभा का रिजल्ट देर शाम तक घोषित नहीं किया गया है। नगर सीट से प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सपा प्रत्याशी तनवीर खां को 9,634 वोटों से हरा दिया। वह लगातार नौंवी बार विधायक बने हैं। उन्हें 109188 वोट हासिल हुए। जलालाबाद में भाजपा प्रत्याशी हरिप्रकाश वर्मा ने सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य को 4, 699 वोटों से हराया। तिलहर में भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा ने सपा प्रत्याशी रोशनलाल वर्मा को 13, 382 वोटों से शिकस्त दी। पुवायां में भाजपा प्रत्याशी चेतराम ने सपा प्रत्याशी उपेंद्रपाल को 51,626 वोटों से हराया है। ददरौल में भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह ने सपा के राजेश वर्मा को 9814 वोटों से मात दी। कटरा विधानसभा सीट में देर शाम तक परिणाम घोषित नहीं किया गया। 29 राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी वीरविक्रम सिंह प्रिंस 325 वोटों से सपा प्रत्याशी राजेश यादव पर बढ़त बनाए हुए थे। अभी दो राउंड की मतगणना के परिणाम नहीं घोषित किए गए हैं।

बुलंदशहर की 7 सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी जीते
अनूपशहर से भाजपा प्रत्याशी संजय शर्मा जीते।
शिकारपुर से भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा जीते।
डिबाई सीट से बीजेपी प्रत्याशी सी पी सिंह जीते।
खुर्जा से बीजेपी प्रत्याशी मीनाक्षी सिंह जीतीं।
स्याना से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह लोधी जीते।
सदर से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी जीते।
सिकंदराबाद से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी राज जीते।

बदायूं में फिफ्टी-फिफ्टी रहा मुकाबला, भाजपा-सपा को तीन-तीन सीटें
जिले की सभी छह विधानसभा सीटों के चुनाव नतीजे देर शाम जारी हो गए। शहर में भाजपा के महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी में हरीश शाक्य और दातागंज में राजीव कुमार सिंह ने सपा प्रत्याशियों को शिकस्त देकर चुनाव जीत लिया। वहीं सहसवान में सपा के ब्रजेश यादव, बिसौली में आशुतोष मौर्य, शेखूपुर में हिमांशु यादव ने भाजपा के प्रत्याशियों को हरा दिया। सभी के वोटों की सही स्थिति अभी प्रशासन ने जारी नहीं की है।

कन्नौज जिले की तीनों सीट पर बीजेपी का कब्जा।
कन्नौज सदर से बीजेपी के असीम अरुण जीते।
छिबरामऊ से बीजेपी प्रत्याशी अर्चना पांडे जीती।
तिर्वा से बीजेपी प्रत्याशी कैलाश राजपूत जीते।

बनारस के सात विधानसभा सीटों पर भाजपा जीती।
भाजपा-शिवपुर से अनिल राजभर, जीते
भाजपा-रोहनिया से सुनील पटेल, जीते
भाजपा-कैंट से सौरभ श्रीवास्तव, जीते
भाजपा- पिंडरा से अवधेश सिंह, जीते
भाजपा-अजगरा से त्रिभुवन राम, जीते
भाजपा-उत्तरी से रविन्द्र जायसवाल जीते
भाजपा-सेवापुरी से निल रतन सिंह नीलूस जीतीं
दक्षिणी से नीलकंठ तिवारी परिणाम आना बाकी

बस्ती की महादेवा सीट का 36वां राउंड, गठबंधन प्रत्याशी जीते
सपा गठबंधन के प्रत्याशी दूधराम हुए विजयी
भाजपा रवि सोनकर 77301
बसपा लक्ष्मी चंद्र खरवार 39828
सपा गठबंधन दूधराम 81157

भाजपा ने बुंदेलखंड में तीन सीटें खोईं, 19 में से 16 पर दर्ज की जीत
विधानसभा चुनाव में भाजपा को बुंदेलखंड की धरती पर तीन सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है। 19 में से 16 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। तीन सीटों पर समाजवादी पार्टी जीती। जबकि, बसपा और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया। बांदा की बबेरू सीट से भाजपा के अजय पटेल हार गए। यहां से सपा के विशंभर यादव ने जीत हासिल की। भाजपा को सबसे बड़ा नुकसान चित्रकूट सदर सीट पर उठाना पड़ा। यहां राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने अपनी सीट गवां दीं। सपा के अनिल प्रधान ने उन्हें शिकस्त दी। उधर, जालौन जिले में भी भाजपा ने एक सीट खो दी। भाजपा ने गठबंधन में कालपी सीट निषाद पार्टी को दी थी। निषाद पार्टी ने यहां से छोटे सिंह को प्रत्याशी बनाया था, जो सपा के विनोद चतुर्वेदी से हार गए।

भाजपा के गणेश चंद्र चौहान चुनाव जीते
धनघटा सुरक्षित सीट से भाजपा के गणेश चंद्र चौहान चुनाव जीत गए हैं। जबकि सपा व सुभासपा गठबंधन के अलगू चौहान दूसरे स्थान पर रहे हैं। महरौनी से राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ 1,10,451 मतों से विजयी हुए। उन्हें 1,84,778 मत मिले, जबकि बसपा की किरण खटीक को 74327 मत मिले हैं। जिले में दोनों सीट पर बसपा प्रत्याशी दूसरे नबंर पर रहे।

Share:

Next Post

IND vs SL: अब शत-प्रतिशत क्षमता के साथ बेंगलुरु टेस्ट का लुत्फ उठा सकेंगे दर्शक

Fri Mar 11 , 2022
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका (India and Sri Lanka) के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज (two test match series) का दूसरा और आखिरी मुकाबला 12 मार्च से बेंगलुरु में खेला जाना है। इस मैच के लिए पहले 50 प्रतिशत फैंस को मैदान पर जाकर मैच देखने की अनुमति थी, मगर अब कर्नाटका स्टेट एसोसिएशन […]