टेक्‍नोलॉजी

Android फोन से iPhone पर हुए है अपडेट, डाटा ट्रांसफर में आ रही है दिक्कत, जानिएं तरिका

इस दिवाली पर आईफोन की बिक्री काफी अच्छी हुई। सालों से जो लोग एंड्रायड चला रहे थे, वे आईफोन पर अपडेट हुए है। लेकिन फोन बदलने से उसे चालू करने तक में कई समस्याएं आती है। पुराना डाटा हर किसी के लिए महत्वपूर्ण होता है। कई बार डेटा ट्रांसफर करने में समस्या आ जाती है। इसके लिए हमें जानकारों की भी मदद लेना पड़ती है।
लेकिन आपकों जानकर हैरानी होगी की ऐंड्रॉयड डिवाइस से आईफोन डिवाइस में डेटा ट्रांसफर उतना ही आसान है जितना किसी दूसरे ऐंड्रॉयड फोन में डेटा भेजना। हालांकि इसका तरीका थोड़ा अलग है। यहां हम आपको Android से iPhone में डेटा भेजने का सबसे आसान तरीका बता रहे हैं।

इस ऐप को करना होगा इंस्टाल
डेटा ट्रांसफर करने से पहले आपको अपने एंड्रॉयड डिवाइस में Move to iOS नाम का ऐप डालना होगा। यह एकदम सुरक्षित और आसान ऐप है। ऐपल की आधिकारिक ऐप है और कंपनी ने खुद भी यही ऐप डालने की सलाह दी है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस छोटे से को ऐप शुरू करने के लिए आपको इसके नियम और शर्तों को स्वीकार करना होगा।

इस तरह करें डेटा ट्रांसफर
नया आईफोन लेने के बाद जब आप इसे सेटअप करते हैं तब आपको Apps & Data का विकल्प दिखाई देगा।
यहां आपको Move Data from Android विकल्प चुनना है। जिसके बाद आपको एक कोड दिखाई देगा।
अगर आप गलती से सेटअप पूरा कर चुके हैं तो फोन को erase करना पड़ सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि फोन इस्तेमाल करने से पहले ही डेटा ट्रांसफर कर लें।

Share:

Next Post

Corona: दिल्ली में फिर से लॉकडाउन का इरादा नहीं-सत्येंद्र जैन

Mon Nov 16 , 2020
नई दिल्‍ली। देश की राजधानी भले ही कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर से जूझ रही है, मगर लॉकडाउन का कोई प्‍लान नहीं है। दिल्‍ली सरकार में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सत्‍येंद्र जैन ने सोमवार को साफ कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं है।  जैन ने कहा, “दिल्‍ली में फिर से लॉकडाउन नहीं लगेगा। मुझे नहीं लगता […]