आचंलिक

विकास यात्रा के माध्यम से हो रहा नागरिकों का उत्थान: उमाकान्त शर्मा

  • विकास यात्रा में विधायक ने ढाई करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन लोकार्पण, लोगों की सुनी समस्याएं

सिरोंज। शनिवार को विकास यात्रा ग्राम पामाखेड़ी भौरिया सहित आधा दर्जन से अधिक गाँवो में पहुँची। विकास यात्रा के द्वारा क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा ने लगभग ढाई करोड़ की राशि से होने वाले विकास कार्य व हो चुके निर्माण कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण करते हुए क्षेत्र के लोगों को समर्पित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व देश का विकाास हो रहा देश को आत्मनिर्भर बनाने का काम नहीं प्रधानमंत्री के द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की राजनीति का परिदृश्य बदला है।

कांग्रेस पर साधा निशाना
पंडित दीनदयाल जी के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के मंत्र पर चलते हुए सकारात्मक राजनीति का यह परिणाम है कि भाजपा सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं का लाभ अब पात्र हितग्राहियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 माह की कांग्रेस सरकार गलती से आ गई थी, उस गरीब विरोधी सरकार ने झूठ के सहारे जनता को ठगने का काम किया था। कमलनाथ सरकार ने द्वेषवश भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई गरीब कल्याण की अनेकों योजनाओं को बंद कर दिया था। बुजुर्गों की तीर्थ दर्शन योजना को बंद कर दिया गया। लेकिन गाँव गरीब किसान के हितैषी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पुन: भाजपा की सरकार बनने के बाद उन सभी योजनाओं को चालू कर दिया गया और वर्तमान में पूरे प्रदेश में संचालित हो रही विकास यात्राओं में विभिन्न योजना के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये जा रहे हैं। यह विकास यात्रा प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के विकास और उत्थान का प्रमुख माध्यम बनेगी।

शिकायतों का मौक पर ही निराकरण करवाया
वही बड़ी संख्याा में ग्रामीण जनों ने समस्याओं के संबंध में आवेदन भी विधायक को दिए इसके बाद विधायक नेेे तत्काल अधिकारियों निराकरण करने के निर्देश भी दिए कई लोगों की शिकायतों का मौक पर ही निराकरण करवाया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी विकास यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की भव्य आगवानी की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता कैलाश शर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष जितेंद्र बघेल, हमीरसिंह यादव, एसडीएम प्रवीण प्रजापति जनपद सीईओ वंदना शर्मा सहित भाजपा संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारीगण सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Share:

Next Post

विधायक जाटव के कार्यालय पर युवक का धरना

Sun Feb 19 , 2023
पारिवारिक विवाद भी अनेकों बार सड़क पर क्रॉस वोटिंग बनेगी टिकट कटने का कारण विजय सिंह जाट, गुना। भारतीय जनता पार्टी के गुना विधानसभा के विधायक गोपीलाल जाटव की परेशानी समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है पूर्व में जहां जाटव के पारिवारिक विवाद अनेकों बार चौक चौराहों सड़कों पर आ चुके हैं […]