बड़ी खबर

चंडीगढ़ मेयर चुनाव परिणाम के बाद हंगामा, सुप्रीम कोर्ट जाएगी आप-कांग्रेस, CM भगवंत मान का ऐलान

चंडीगढ़। चंडीगढ़ मेयर चुनाव परिणाम (Chandigarh Mayor Election Result) के बाद से शुरू हुआ हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पंजाब के सीएम भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) ने बुधवार को एलान किया है कि इस मामले में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस (Aam Aadmi Party and Congress) सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) जाएगी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव लोकतंत्र की हत्या का उदाहरण है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि कल बजट आ रहा है। देखते हैं पंजाब को क्या मिलता है? चंडीगढ़ मेयर चुनाव परिणाम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

बुधवार को यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने चंडीगढ़ मेयर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच गहमागहमी भी हुई। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘भ्रष्टाचार बंद करो’ के नारे भी लगाए। कुछ देर बाद ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। उधर, आज यानी बुधवार को ही मेयर चुनाव में धांधली से जुड़ी याचिका पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस पर हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन को तीन हफ्ते में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी।


30 जनवरी को चंडीगढ़ मेयर चुनाव हुए हैं। इसमें भाजपा उम्मीदवार मनोज सोनकर को 16 मत मिले। वहीं कांग्रेस-आप गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को 12 वोट मिले। आठ मतों को अमान्य घोषित कर दिया गया। इसके बाद विपक्षी दलों ने चंडीगढ़ प्रशासन और सरकार पर धांधली का आरोप लगाया।

Share:

Next Post

ईडी के आला अधिकारियों के खिलाफ एसटी-एससी थाने में एफआईआर दर्ज कराई झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने

Wed Jan 31 , 2024
रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand Chief Minister Hemant Soren) ने ईडी के आला अधिकारियों के खिलाफ (Against Top ED Officials) एसटी-एससी थाने में (In ST-SC Police Station) एफआईआर दर्ज कराई (Lodged FIR) । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी के एडिशनल डायरेक्टर कपिल राज, असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा, अनुपम कुमार एवं अन्य के […]