देश

Urban Body Elections: तमिलनाडु में 11 साल बाद हो रहे शहरी निकाय चुनाव, कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी


चेन्नई। तमिलनाडु में शहरी निकाय चुनावों के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया। दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए रैंप भी बनाए गए हैं। गौरतलब है कि एक फेज में होने वाले इन चुनाव को राज्य में 11 साल बाद कराया जा रहा है।

तमिलनाडु के 38 जिलों के शहरी क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। तमिलनाडु राज्य निर्वाचन आयोग वेब स्ट्रीमिंग और सीसीटीवी कैमरे के जरिए मतदान केंद्रों की निगरानी कर रहा है और सुरक्षा के लिए पुलिस के करीब एक लाख कर्मियों को तैनात किया गया है।


प्राधिकारियों ने बताया कि रैंप और व्हीलचेयर की व्यवस्था भी की गयी है। नगर निगमों, नगरपालिकाओं और शहर पंचायतों समेत 648 शहरी स्थानीय निकायों में वार्ड सदस्यों के 12,607 पदों के लिए 57,778 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और 31,000 से अधिक मतदान केंद्रों में मतदान चल रहा है।

मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक है लेकिन आखिरी का एक घंटा कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों के मतदान के लिए सुरक्षित किया गया है। सत्तारूढ़ द्रमुक और उसके सहयोगी साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

Share:

Next Post

वंदे भारत ट्रेनों के लिए जल्द तय होंगे मार्ग और टाइम टेबल, रेल मंत्री ने बताया- पहले चरण में कितनी ट्रेनें चलाई जाएंगी

Sat Feb 19 , 2022
नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से बजट में किए गए 400 नई वंदे भारत ट्रेनों के एलान ने देश में हाई स्पीड ट्रेनों का सपना देखने वाले रेलयात्रियों के लिए नई उम्मीदें जगाईं। अब खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुशखबरी देते हुए कहा है कि नई वंदे भारत ट्रेन सेवाओं के मार्गों और […]