img-fluid

ट्रंप का बड़ा फैसला, ब्रिटिश शाही दौरे के सम्मान में स्कॉच व्हिस्की पर टैरिफ खत्म करने की घोषणा की

May 01, 2026

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने ब्रिटेन (Britain) के शाही परिवार के सम्मान में अहम आर्थिक घोषणा की है। उन्होंने ब्रिटिश स्कॉच और व्हिस्की पर लगाए गए टैरिफ (Tariff) और व्यापारिक प्रतिबंध हटाने का ऐलान किया है।

ट्रंप ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर साझा की। उन्होंने लिखा कि यूनाइटेड किंगडम के किंग चार्ल्स तृतीय और रानी कैमिला के सम्मान में यह फैसला लिया गया है, जो हाल ही में व्हाइट हाउस का दौरा कर अपने देश लौट रहे हैं। अपने संदेश में ट्रंप ने कहा कि स्कॉटलैंड और केंटकी के बीच व्हिस्की और बॉर्बन से जुड़ा व्यापार दोनों क्षेत्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, और इस निर्णय से इन उद्योगों को फायदा मिलेगा।


  • ‘राजा-रानी ने वो करवा दिया, जो कोई नहीं कर सका’
    ट्रंप ने पोस्ट में यह भी लिखा कि लंबे समय से इस कदम की मांग हो रही थी, लेकिन किंग चार्ल्स और रानी कैमिला की यात्रा ने इसे संभव बना दिया। उन्होंने कहा कि बिना किसी औपचारिक अनुरोध के ही यह फैसला लिया गया, और अमेरिका में उनका आना उनके लिए सम्मान की बात है। ट्रंप ने इस संबंध में कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। इस दौरान किंग चार्ल्स तृतीय और रानी कैमिला ने न्यूयॉर्क में 9/11 स्मारक पहुंचकर आतंकवादी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने माइकल ब्लूमबर्ग सहित अन्य नेताओं से भी मुलाकात की।

    Share:

  • जानिए आज क्यों बंद है घरेलू शेयर बाजार? BSE और NSE में नहीं होगा कारोबार

    Fri May 1 , 2026
    मुम्बई। आज 1 मई को महाराष्ट्र दिवस (Maharashtra Day) की वजह से शेयर बाजार (Stock Market holidays today) में छुट्टी है। सेंसेक्स और निफ्टी में कोई कारोबार नहीं होगा। बीएसई और एनएसई (BSE-NSE) आज पूरा दिन बंद रहेगा। अब घरेलू शेयर बाजार सीधा सोमवार को खुलेगा। बता दें, स्टॉक मार्केट में छुट्टी की वजह से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved