विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के करीबी ने PM मोदी की जमकर की तारीफ, जानिए क्या कहा

वॉशिंगटन। हाल ही में इंडोनेशिया (Indonesia) के बाली में संपन्‍न हुए जी-20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit in Bali, Indonesia) के बाद भारत को जी-20 समूह के नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से पूरी दुनिया में मोदी की एक बार फिर चर्चा हो रही है। पीएम मोदी ने भी अगले वर्ष भारत में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में आने का न्योता दिया ।

दूसरी ओर जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद भारत की अमेरिका ने जमकर तारीफ भी की। व्हाइट हाउस ने कहा कि इंडोनेशिया में हाल में संपन्न हुए जी-20 शिखर सम्मेलन की बाली घोषणापत्र संबंधी बातचीत में भारत ने अहम भूमिका निभाई। उसने यह कहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की कि आज का युग युद्ध का नहीं होना चाहिए। दूसरी ओर अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारी जोनाथन फाइनर ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है।

जानकारी के लिए बता दें कि रविवार को वह अमेरिकी सरकार के कई अधिकारियों के साथ इंडिया हाउस पहुंचे और वहां भारत एवं अमेरिका के रिश्तों की सराहना की।

इंडिया हाउस में हुए आयोजन के दौरान अमेरिकी डॉक्टर विवेक मूर्ति ने भारत-अमेरिका के संबंधों और अपनी भारत से जुड़ी जड़ों के बारे में बात की। वहीं मैरीलैंड की एलजी अरुणा मिलर ने कहा कि महात्मा गांधी के अहिंसक सत्याग्रह ने अमेरिका में मार्टिन लूथर किंग को प्रभावित किया था। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन के चलते ही अमेरिका में सबको वोटिंग का अधिकार मिला है और प्रवासी लोगों से नस्ल के आधार पर भेदभाव समाप्त हो सका।



विदित हो कि इससे पहले अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जोनाथन फाइनर ने भी कहा था कि बाइडेन पीएम नरेंद्र मोदी को वह नेता मानते हैं, जो ग्लोबल मुद्दों पर काम कर सकते हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरेन ज्यां पियरे ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, भारत ने शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र संबंधी बातचीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि आज का युग युद्ध का नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, हमारे पास अन्य प्राथमिकताओं के बीच एक लचीली वैश्विक अर्थव्यवस्था बनाने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए वर्तमान खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा चुनौतियों को दूर करने का एक रास्ता है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को इंडोनेशिया के बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेकर लौटे। भारत दिसंबर में जी-20 की अध्यक्षता संभालेगा। समूह के सभी सदस्यों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का कहना है कि भारत की अध्यक्षता जी-20 के इतिहास में महत्वपूर्ण साबित होगी।

पियरे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संबंध इस नतीजे के लिए महत्वपूर्ण थे और हम भारत की अगले साल जी-20 अध्यक्षता के दौरान सहयोग करने के लिए तत्पर हैं। हम अगली बैठक की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाइडन ने शिखर सम्मेलन से इतर मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो से बात की।

बता दें कि जी-20 सम्मेलन के अंतिम दिन इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जी-20 के नेतृत्व की कमान सौंपी। भारत एक दिसंबर से आधिकारिक रूप से जी-20 समूह का मुखिया हो जाएगा।

Share:

Next Post

ये पॉलिटिक्स है प्यारे

Mon Nov 21 , 2022
मिल एरिया के भाजपा नेता के पुत्र की रिलांचिंग कई नेता पॉवर में रहते हुए अपने पुत्रों या पुत्रियों को राजनीति में सक्रिय करना चाहते हैं, लेकिन मिल क्षेत्र के एक नेता ने अपने पुत्र की रिलांचिंग की। रिलांचिंग इसलिए कहेंगे कि पहले उनके पुत्र राजनीति में सक्रिय थे। हर जगह आना-जाना था, लेकिन फिर […]