img-fluid

Credit Card का त्योहारों में समझदारी से करें उपयोग, बिल भुगतान में चूक पड़ सकता है भारी

October 09, 2023

नई दिल्ली। क्रेडिट कार्ड (Credit Card) मूल्यवान वित्तीय साधन है। इससे बड़े खर्च के प्रबंधन में मदद मिलती है। त्योहारी सीजन (festive season) में दुकानदार से लेकर क्रेडिट कार्ड कंपनियां ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स (Offer) लाती हैं। वित्तीय बोझ (financial burden) से बचते हुए इन ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए क्रेडिट कार्ड के उपयोग के तरीके-

त्योहारी सीजन में क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने से पहले अपना रियल टाइम बजट तय करें। खर्च का बजट ऐसा होना चाहिए, जिससे आप पर वित्तीय बोझ न बढ़े। इस बजट में आपकी मासिक आमदनी, मौजूदा कर्ज और अन्य वित्तीय जिम्मेदारियों का भी ध्यान रखें। साथ ही, उन उत्पादों की भी सूची बनाएं, जिन्हें खरीदना चाहते हैं। ऐसा कर आप बिना किसी डिफॉल्ट के समय पर क्रेडिट कार्ड बिल चुका पाएंगे। बिल भुगतान में चूक पर कार्ड कंपनियां भारी ब्याज वसूलती हैं।

वैसे क्रेडिट कार्ड का चुनाव करें, जिन पर रिवॉर्ड, कैशबैक या छूट मिलती है। कुछ क्रेडिट कार्ड खास तौर पर त्योहारी सीजन के लिए डिजाइन किए जाते हैं। उन पर अधिक कैशबैक या शून्य ब्याज पर ईएमआई जैसे आकर्षक विकल्प मिलते हैं। कुछ कार्ड पर सालाना शुल्क नहीं लगता है या ब्याज दर कम होती है।


  • कार्ड इस्तेमाल करने से पहले तय करें कि आप अपनी क्रेडिट लिमिट को समझते हैं। इससे अधिक खर्च करने पर कंपनियां भारी जुर्माना वसूल सकती हैं। साथ ही, इसका असर आपके सिबिल स्कोर पर भी पड़ता है। ऐसे में आवश्यक है, तो क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनी से अस्थायी लिमिट बढ़ाने का अनुरोध करें। लेकिन, इस विकल्प का समझदारी से इस्तेमाल करें।

    खरीदारी से पहले पुनर्भुगतान की योजना बनाएं। आदर्श रूप से ब्याज शुल्क से बचने के लिए आपको क्रेडिट कार्ड बिल को तय तारीख से पहले भुगतान का लक्ष्य रखना चाहिए। अगर तय तारीख से पहले भुगतान कर पाना संभव नहीं है, तो पुनर्भुगतान की रणनीति जरूर तैयार करें। इसमें ब्याज का बोझ कम करने के लिए ड्यू न्यूनतम राशि से अधिक का भुगतान करना शामिल किया जाना चाहिए।

    बैंकबाजार डॉट कॉम का कहना है कि त्योहारों के दौरान खरीदारी में कई लेनदेन किए जाते हैं, जो ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों होते हैं। अपने खर्च पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर निगरानी रखें। साथ ही, अपनी बचत बढ़ाने के लिए क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले ऑफर्स और प्रोमोशन्स का लाभ जरूर उठाएं।

    Share:

  • हमास ने बनाया महिलाओं को बंधक, वॉर रूम ने कहा- दुष्कर्म को युद्ध के हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया गया

    Mon Oct 9 , 2023
    येरूशलम। फलस्तीन की आतंकी संगठन हमास ने शनिवार को गाजा पट्टी से इस्राइल की तरफ बड़े पैमाने पर रॉकेट लॉन्च किया था, जिसमें 600 से भी इस्राइली नागरिकों की मौत हो गई, तो वहीं 2000 के करीब घायल हुए हैं। इस्राइली सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कॉनरिकस ने बताया कि गाजा पट्टी में हमास […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved