
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणामों (Uttarakhand Assembly Elections Results 2022) के रुझान में बीजेपी की सत्ता में वापसी होती दिख रही है, लेकिन कांग्रेस उसे कड़ी टक्कर दे रही है। भाजपा को कुमायूं और गढ़वाल क्षेत्र में बढ़त है, वहीं तराई क्षेत्र में कांग्रेस को बढ़त है। 10 बजे तक के रूझानों में 70 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा को 41 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि कांग्रेस को 22 सीटें मिलती दिख रही हैं. पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी कोई कमाल करती नहीं दिख रही है। 10.45 बजे तक के रूझानों में बसपा 2, यूजेपी को 1 एवं अन्य को 3 सीटों पर बढ़त दिखाई जा रही है. रूझानों के अनुसार देखा जाए तो भाजपा को करीब 20 सीटों का नुकसान झेल रही है क्योंकि 2017 के चुनाव में भाजपा को 57 सीटें मिली थीं, जबकि 2012 में उत्तराखंड में भाजपा को 31 सीटें मिली थीं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved