img-fluid

उज्जैन में हर साल तीन करोड़ के वाहन हो जाते हैं चोरी

June 29, 2026

  • इस वर्ष अब तक 250 चोरी हुए-चोर गिरोह बाद में पैसा लेकर गाड़ी छोड़ देते हैं

उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में वाहन चोरी अब संगठित अपराध का रूप ले चुकी है। हर साल 500 से अधिक वाहन चोरी हो रहे हैं। यदि इनकी कीमत का अनुमान लगाया जाए तो कीमत तीन करोड़ रुपए से ज्यादा होती है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से बड़ी संख्या में वाहन बरामद नहीं हो पाते। यानी, चोरी के बाद वाहन सीधे उज्जैन की सीमा से गायब हो जाते हैं और पुलिस की पकड़ से बाहर निकल जाते हैं।


  • उज्जैन जिले के आंकड़े देखें तो हर महीने औसतन 40 से 50 वाहन चोरी हो रहे हैं। पिछले 5 महीने यानी, जनवरी 2026 से मई के बीच लगभग 250 वाहन चोरी हुए हैं। इनमें से 90 फीसदी दोपहिया वहन हैं। यदि यही रफ्तार रही तो यह साल खत्म होते-होते आंकड़ा 500 के पार पहुँच जाएगा। एक दोपहिया वाहन की औसत कीमत 60 हजार रुपए मानी जाए, इस हिसाब से 500 से वाहन 3 करोड़ रुपए के होते हैं। चोरी के हॉटस्पॉट चिह्नित होने के बाद भी इन इलाकों में न तो पर्याप्त पेट्रोलिंग हैं न निगरानी का इंतजाम। ऐसे में लोगों को चोरी गए वाहन वापस मिल भी नहीं मिल पाते हैं।

    जहाँ कैमरे नहीं वहाँ से जा रहे चोर
    उल्लेखनीय है कि शहर में पुलिस ने लगभग 400 कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से 50 से ज्यादा बंद पड़े हैं। कई पुराने होने से फुटेज सही नहीं आते। ऐसे में वारदात के बाद पुलिस के पास ठोस सुराग नहीं मिल पाते। कई मामलों में फुटेज ही नहीं मिलती, जिससे जाँच शुरुआत में ही कमजोर पड़ जाती है और चोर पकड़ में नहीं आ पाते। वहीं जिन मार्गों पर कैमरे नहीं है चोर उन्हीं सड़कों से वाहन ले जा रहे हैं।

    ग्रामीण इलाकों में बेची जा रही चोरी की गाडिय़ाँ
    पुलिस जाँच में सामने आया है कि चोरी किए गए ज्यादातर दोपहिया वाहन देवास और शाजापुर के ग्रामीण इलाकों में खपा दिए जाते हैं। यहाँ बिना कागजों के सस्ते दामों में बाइक बेच दी जाती हैं। कई बार वाहनों के पुर्जे अलग-अलग करके भी बेचे जाते हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है।

    Share:

  • उज्जैन में बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, 50 लाख रुपए का प्रस्ताव तैयार

    Mon Jun 29 , 2026
    श्वान नसबंदी मुहिम को मिलेगा बढ़ावा, शेल्टर होम भी बनाएँगे उज्जैन। उज्जैन सहित प्रदेशभर में डॉग बाइट और रेबीज के बढ़ते खतरे को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 55 जिलों में एक-एक एबीसी सेंटर खोला जाएगा। उज्जैन में एक सेंटर बनाने में करीब 40 से 50 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved