जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

इन राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं है शुक्र, लाभ के लिए अपनाए ये उपाय

ज्‍योतिष (Astrology) के अनुसार हम सभी के जीवन पर 9 ग्रहों (9 planets) का व्‍यापक प्रभाव होता है और यही प्रभाव हमें शुभ व अशुभ फल प्रदान करता है। इन सभी ग्रहों में हमारे जीवन पर सर्वाधिक प्रभाव शुक्र का होता है। शुक्र (Venus) के शुभ प्रभाव की वजह से ही हमें दांपत्‍य जीवन में सुख प्राप्‍त होता है और सभी सुख सुविधाएं व ऐशोआराम भी हमें शुक्र की वजह से ही मिलते हैं। मगर ज्‍योतिष में ऐसा माना जाता है कि कुछ राशियों (zodiac signs) के लिए शुक्र शुभ नहीं होता है। आइए आपको बताते हैं कि किन राशियों के लिए शुक्र शुभ नहीं होते हैं और इनके अशुभ प्रभाव दूर करने के लिए किन उपायों को आजमाना चाहिए।

इनके लिए शुभ नहीं शुक्र
ज्‍योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह 6 राशियों के लिए शुभ नहीं माने जाते हैं। इन राशि के जातकों के लिए शुक्र शुभ प्रभाव नहीं देते हैं। मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के लोगों के लिए शुक्र अशुभ प्रभाव देने वाले माने जाते हैं। माना जाता है कि इन राशियों के जातकों की कुंडली में शुक्र अशुभ प्रभाव देते हैं और इस वजह से इनके वैवाहिक संबंधों व जीवन में काफी परेशानियां आती हैं। आइए जानते हैं शुक्र की अशुभता दूर करने के लिए इन राशियों को कौन से उपाय करने चाहिए।


रत्‍नों से दूर करें अशुभता
शुक्र की अशुभता को दूर करने के लिए कुछ रत्‍नों को धारण करना सबसे कारगर उपाय माना जाता है। सफेद पुखराज या फिर सफेद ओपल को चांदी की अंगूठी में दाईं मध्यमा उंगली में पहना जा सकता है। वहीं हीरे को प्‍लेटिनम धातु में शुक्रवार को सूर्योदय के पश्‍चात एक घंटे के भीतर पहन लें। वहीं अगर आपका बजट कम हो तो चांदी की अंगूठी में जरकन को भी पहना जा सकता है। अंगूठी को धारण करते समय ऊं शुक्राय नम: मंत्र का जप करें।

रत्‍न खरीदने में समर्थ न हों तो
जो जातक रत्‍न धारण करने में समर्थ न हों वे मंजिष्‍ठ की जड़ को सफेद कपड़े या नाड़े में शुक्रवार को दाईं भुजा में बांध सकते हैं। ऐसा करने से शुक्र के अशुभ प्रभाव समाप्‍त होते हैं और आपके घर में सुख समृद्धि का वास होता है।

तेल के उपाय
शुक्र के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए तेल के उपाय भी बहुत असरदार माने जाते हैं। आधा लीटर नारियल का तेल, आधा लीटर सफेद तिल का तेल, 5 ग्राम चंदन का तेल और 2 ग्राम चमेली का तेल सफेद कांच की बोतल में भरकर धूप में रख लें। स्‍नान के बाद इस तेल को शरीर पर मल लें। ऐसा करने से शुक्र की अनिष्‍टता दूर होती है और शरीर की चमक में वृद्धि होती है।

सबसे आसान हैं ये उपाय

  • भोजन करने से पहले थाली के भोजन में से थोड़ा-थोड़ा निकालकर सफेद गाय को खिलाएं।
  • सफेद गाय के बछड़े का दान करें।
  • घर में सफेद गाय पालें।
  • शुक्रवार को मां लक्ष्‍मी की पूजा करें।
  • शुक्रवार को सफेद वस्‍त्र पहनें और मखाने, चावल की खीर खाएं।
  • श्‍वेत चंदन का तिलक लगाएं।
Share:

Next Post

Tokyo Olympics 2020: बजरंग पूनिया सेमीफाइनल में पहुंचे, ईरान के पहलवान को दी मात

Fri Aug 6 , 2021
नई दिल्‍ली। टोक्‍यो ओल‍ंपिक (Tokyo Olympics 2020) में 65 किग्रा भार वर्ग कुश्‍ती में बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। बजरंग मेडल से महज एक कदम दूर हैं। भारत की सबसे बड़ी उम्‍मीद बजरंग ने क्‍वार्टर फाइनल में ईरान के मोर्तेजा चेका को फॉल से हराया है। पहले राउंड में […]