जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

धनु राशि में उदित हुए शुक्र, सुख-संपदा के प्रदाता इन राशियों को पहुंचाएंगे लाभ

नई दिल्‍ली । वैदिक ज्योतिष में किसी ग्रह के राशि परिवर्तन, अस्त और उदय होने का विशेष महत्व है। शुक्र (venus) 6 जनवरी को सुबह 3 बजकर 37 मिनट पर धनु राशि (sagittarius) में अस्त हुए थे और 11 जनवरी की दोपहर 1 बजकर 58 मिनट पर उदित हो चुके हैं। किसी ग्रह के अस्त होने पर उसके कारक तत्वों में कमी आती है। ग्रह के उदित होने पर उसका पूरा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है।

शुक्र को सुख-संपदा, संपन्नता और भोगविलासिता का कारक माना जाता है। शुक्र के उदित होने पर इन चीजों पर बढ़ोतरी होती है। जानिए शुक्र के उदय का किन राशि वालों को मिलेगा लाभ-


मेष- मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। मेष राशि के लिए शुक्र उनके द्वितीय व सप्तम भाव के स्वामी होते हैं। इस अवधि में शुक्र आपके नवम भाव में उदित हुए हैं। इस दौरान आपका वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा। भाग्योदय होने के आसार रहेंगे। करियर में सफलता मिल सकती है।

मिथुन- इस राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। बुध और शुक्र मित्र हैं। शुक्र आपकी राशि के सप्तम भाव में उदित हुए हैं। आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा। रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे। आय में वृद्धि की संभावना है। व्यापारियों को कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

सिंह- सिंह राशि वालों को नई नौकरी की सौगात मिल सकती है। जो लोग नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं, उन्हें लिए समय शुभ है। सरकारी नौकरी वालों के स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। व्यापारियों को जबरदस्त मुनाफा होगा।

कुंभ- शुक्र का आपकी राशि के एकादश भाव में उदय हुआ है। ऐसे में सबसे पहले आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं। शनि व शुक्र मित्र हैं। व्यापार व नौकरी करने वाले लोगों के लिए समय अनुकूल है। मन प्रसन्न रहेगा।

Share:

Next Post

कोरोना में अनाथ हुए 66 बच्चों का भविष्य संवारेंगे केयर टुडे और Save The Children

Wed Jan 19 , 2022
कोलकाता। पूरा देश (country) इस समय कोरोना की महामारी (Corona epidemic) से जूझ रहा है. पिछले करीब दो साल से पूरी दुनिया में छाई इस आपदा ने भारत में लाखों लोगों की जान (Killed millions of people in India) ली है. इसकी एक बड़ी कीमत उन बच्चों (Children) को भी चुकानी पड़ी है जिन्होंने इस […]