जीवनशैली

मीन राशि में शुक्र ग्रह का प्रवेश, 10 अप्रैल तक रहेंगे

 


किसी के लिए शुभ तो किसी के लिए अशुभ होगा यह परिवर्तन
ग्रहों (planets) का गोचर मनुष्य के जीवन पर कई तरह के प्रभाव डालता है। मार्च के महीने में कई ग्रहों (planets) की स्थिति में बदलाव हो रहा है। अब 17 मार्च को शुक्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह को सुख और वैभव का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों (Astrologers) के अनुसार जिस भी राशि के जातक की कुंडली (horoscopes) में शु्क्र ग्रह कमजोर होता है, उसके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आती हैं, साथ ही सुख-सुविधाओं में भी कमी आने लगती हैं। शुक्र का गोचर कई राशियों के लिए तरक्की के नए रास्ते खोलेगा। शुक्र देव वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। 17 मार्च को 02.49 बजे शुक्र कुंभ राशि (zodiacs) से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र मीन राशि में 10 अप्रैल तक रहेंगे।


शुक्र ग्रह का प्रबल होना फलदायक
शुक्र के इस राशि परिवर्तन से जातकों के जीवन में भी परिवर्तन आने के आसार बनेंगे। 10 अप्रैल के बाद विवाह योग शुरू होंगे, जिसमें शुक्र ग्रह का प्रबल होना विशेष फलदायक माना जाता है। कुंडली में भाग्य के कारक और शरीर में कमर से नीचे के भाग के स्वामी शुक्र एक बार फिर राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। सुंदरता के प्रतीक शुक्र को स्त्री ग्रह भी माना जाता है, जो वृषभ और तुला राशियों के स्वामी हैं। वहीं इनकी कारक देवी विष्णुप्रिया और धन-धान्य की देवी माता लक्ष्मी हैं।


विवाह से लेकर संतान तक के योग
ज्योतिषशा में शुक्र को शुभ ग्रह माना जाता है। शुक्र के प्रभाव से ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ये कुंडली में विवाह से लेकर संतान तक के योग भी बनाते हैं। वहीं ग्रहों में शनि शुक्र के खास मित्र माने जाते हैं। शुक्र का ये परिवर्तन सभी 12 राशियों के लिए बेहद खास होगा। ऐसे में जहां कुछ राशि वालों को इसका शानदार लाभ होगा तो कुछ राशिवालों की समस्याओं में इजाफा होने के संकेत हैं।

Share:

Next Post

Cadbury India के खिलाफ भ्रष्टाचार फैलाने और कर चोरी का आरोप, CBI ने दर्ज किया केस

Thu Mar 18 , 2021
मुंबई। कैडबरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Cadbury India Private Limited) और केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिकारियों के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज किया है। एजेंसी ने कैडबरी पर भ्रष्टाचार और तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का आरोप लगाया है। सीबीआई के मुताबिक कंपनी पर हिमाचल में फैक्ट्री का […]