मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर गायक (Bollywood’s famous singer) और गजल लेखक (Ghazal writer) भूपेंद्र सिंह (Bhupendra Singh) का 82 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और 9 दिन से अस्पताल में भर्ती थे। सोमवार शाम दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
भूपेन्द्र के निधन की खबर उनकी पत्नी मिताली सिंह ने दी है। उनकी पत्नी मिताली सिंह भी मशहूर गायिका हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिन से भूपेन्द्र कई बीमारियों का सामना कर रहे थे, उन्हें यूरिनरी इंफेक्शन भी था।
6 फरवरी 1940 को अमृतसर में जन्मे सिंगर भूपेंद्र सिंह ने संगीत की शिक्षा अपने पिता नत्था सिंह से प्राप्त की. वह बचपन से ही गिटार बजाने में माहिर थे।डॉक्टरों को उन्हें कैंसर होने का शक था लेकिन उनके कोरोना संक्रमित होने की वजह से टेस्ट नहीं हो पाए थे। आज शाम 7 बजे के आस पास उनकी की मौत हो गई। भूपेन्द्र की मौत के बाद बॉलीबुड में शोक की लहर है और उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है। (एजेंसी, हि.स.)
– ऋतुपर्ण दवे अगर हम अपने आदर्शों को आतंकवादी कहेंगे तो फिर राष्ट्रवादी कौन होगा। यह सवाल इन दिनों देश में बड़ी गंभीरता से लोगों को परेशान और हतप्रभ कर रहा है। माना कि ऐसे सवालों की जद में राजनीति होती है लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि देश के लिए प्राणों की आहुति […]
मुंबई ।कुछ लोग मिसाल बनकर बहुत सी जिंदगियों को रौशन करते हैं। आईपीएस अधिकारी एन. अंबिका ऐसी ही शख्सियत हैं। उनकी कहानी नौजवानों को ना सिर्फ प्रेरणा दे रही है बल्कि यह भी सीखा रही है कि जिंदगी चुनौतियों से भरी है। बस आपको घुटने टेकने की बजाय उनका डटकर मुकाबला करते हुए आगे बढ़ना […]
मुंबई। कोरोना काल में जरुरतमदों की मदद करने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को ‘एडीजी स्पेशल ह्यूमैनिटेरियन एक्शन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने दिया है। सोनू सूद को स्पेशल अवॉर्ड मिलने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बधाई दी है। जिसके जवाब में सोनू ने भी […]
मुंबई। बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हुई हैं, जिनके बीच कोल्ड वॉर देखने को मिली है। फिर चाहे वो एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करीना कपूर खान के बीच रही हो या फिर करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के बीच। लेकिन ये बेहद कम हुआ है कि अभिनेत्रियों के बीच किसी अभिनेता को लेकर कोल्ड वॉर […]