आचंलिक

विहिप केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे का हुआ नगर आगमन

  • पूर्व केंद्रीय सह मंत्री राजेश तिवारी के निवास पर की सौजन्य भेंट

गंजबासौदा। गंज बासौदा विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे निजी प्रवास पर गुरुवार को रात्रि के समय विहिप के पूर्व केंद्रीय सह मंत्री राजेश तिवारी के बरेठ रोड स्थित निवास विश्वंभरा धर्मकांटा बरेठ रोड पर पधारे। जहां पहुंचकर उन्होंने श्री तिवारी की दिवंगत मां स्वगीर्य प्रेमवती तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिजनों से कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान उपस्थित विहिप-बजरंगदल कार्यकर्ताओं से परिचय लिया साथ ही जिले में चलने वाली संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली।
कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुये केंद्रीय महामंत्री ने कहा कि आगामी वर्ष 2024 में विश्व हिन्दू परिषद का षष्ठी पूर्ति वर्ष है अर्थात विहिप अपने 60 वर्ष पूरे करने जा रहा है इस निमित्त हमें संगठन विस्तार और दृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को समय दान करना पड़ेगा इसकी वृहद योजना बनाने की आवश्यकता है।


उन्होंने गंज बासौदा जिले के संगठनात्मक गतिविधियों पर हर्ष व्यक्त किया और आगामी कार्योजना के लिए दिशानिर्देश दिए। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव, प्रांत समरसता प्रमुख सुनील यादव, प्रांत अर्चक पुरोहित प्रमुख मुन्ना लाल शास्त्री, प्रांत सह गौरक्षा प्रमुख नीलेश अग्रवाल, विभाग मंत्री मलखान सिंह ठाकुर, विभाग सह मंत्री चंद्रभान सिंह बघेल, विभाग सत्संग प्रमुख सुरेंद्र राजपूत, विभाग विशेष संपर्क प्रमुख नितिन सक्सेना, विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख वीरेन्द्र जैन, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सेन, जिला मंत्री अभिषेक शर्मा गुरूजी, जिला कोषाध्यक्ष हरिशंकर झा, नागरिक बैंक प्रबंधक हरिओम भावसार, कांट्रेक्टर पियुष नायक, भाजपा नेता सोनू बड़कुल, यशवंत रघुवंशी, दिनेश तिवारी समेत कार्यकर्ता एवं परिजन मौजूद रहे।

सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल रहा मौजूद
केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे को केंद्र सरकार द्वारा ङ्घ प्लस सहित एस्कार्ट की सुरक्षा मिली हुई है। इस कारण एसडीओपी मनोज मिश्रा, शहर थाना प्रभारी कुंवर सिंह मुकाती, देहात थाना प्रभारी गिरीश दुवे सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Share:

Next Post

हत्यारों को आजीवन कारावास, जुर्माना भी लगाया

Sat Jul 1 , 2023
2019 का मामला: मृतक को हत्यारों से लेने थे साढ़े सात लाख रुपए सीहोर। न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश सुरेश सिंह के द्वारा हत्या के मामले में अभियुक्त श्रीकांतत्यागी, फूलसिंह विश्वककर्मा ग्राम घटेला थाना त्योंलदा जिला विदिशा को धारा 302/34 भादवि में आजीवन कारावास, 10000 रू अर्थदण्ड, धारा 201/34 भादवि में 7 वर्ष का सश्रम कारावास […]