
मुंबई। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के शिकंजे में आए आरोपी शिवराज मोटेगांवकर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब सोशल मीडिया पर उसका एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इस पूरे मामले में एक नया मोड़ ला दिया है। बता दें कि शिवराज मोटेगांवकर लातूर के ‘RCC इंस्टीट्यूट’ का संचालक है, जिसे पेपर लीक मामले में CBI ने गिरफ्तार किया है और मामले में RCC इंस्टीट्यूट जांच के दायरे में है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आरोपी शिवराज मोटेगांवकर एक अजीबोगरीब हरकत करते नजर आ रहा है। वीडियो में वह एक कलश लेकर RCC इंस्टीट्यूट के बच्चों पर ‘मंत्र सिद्ध जल’ छिड़कता हुआ नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि मोटेगांवकर वीडियो में यह दावा भी कर रहा है कि इस जल के छिड़काव से छात्रों के परीक्षा में नंबर बढ़ जाएंगे।
NEET पेपर लीक आरोपी का नया वीडियो वायरल! छात्रों पर पानी छिड़कते हुए AIIMS में एडमिशन का किया दावा#NEETScamExposed #neetupdate #NEET pic.twitter.com/OhOzfvjxwh
— Rishi Kant (@rishika60597768) May 24, 2026
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved