देश

गालीबाज के बाद थप्पड़बाज महिला का वीडियो वायरल, गार्ड को पीटा

नोएडा। अब नोएडा में एक थप्पड़बाज महिला का वीडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो नोएडा के Cleo County Society का है। बताया जा रहा है कि सोसायटी के एक गार्ड से मामूली कहासुनी होने पर एक महिला ने उनपर थप्पड़ बरसा दिए। महिला पेशे से प्रोफेसर बताई जा रही हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि वहां गेट के पास कुछ गार्ड अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं।

इसी दौरान यह महिला वहां आती हैं और एक गार्ड से वो कुछ कहती हैं और फिर अचानक उसे थप्पड़ मारने लगती हैं। वो बिना रुके गार्ड पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाती हैं। इस थप्पड़बाज महिला की यह हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके बाद यह सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने महिला पर एक्शन भी लिया है।

घटना फेज-3 कोतवाली क्षेत्र की Cleo County Society में हुई इस घटना को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि गार्ड ने गेट खोलने को लेकर कुछ देर कर दी थी। जिससे यह महिला आगबबूला हो गई और उसने गार्ड पर थप्पड़ बरसा दिया। महिला का नाम सुदिप्ता दास बताया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस ने मामले दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया थ। हालांकि, उनकी जमानत भी हो गई है।


इससे पहले नोएडा के ही एक अन्य सोसायटी में रहने वाली भाव्या नाम की एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। भाव्या पर आरोप था कि उसने गार्ड के साथ गाली-गलौज की थी। उस वीडियो में भाव्या गार्ड की वर्दी भी खींचती नजर आई थीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज किया था।

भाव्या को गिरफ्तार किया गया था और पुलिस ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इससे पहले श्रीकांत त्यागी नाम के एक युवक का वीडियो सामने आया था। नोएडा के ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी मं श्रीकांत त्यागी ने एक महिला से बदसलूकी की थी। इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था। श्रीकांत त्यागी ने खुद को बड़ा भाजपा नेता भी बता दिया था।

हालांकि, भाजपा ने श्रीकांत त्यागी से किसी भी तरह के कनेक्शन से इनकार किया था। महिला से झगड़ा और बदसलूकी कर रहे श्रीकांत त्यागी का वीडियो वायरल होने के बाद वो फरार हो गया था बाद में पुलिस ने उसे पकड़ा था। यह बात भी सामने आई थी कि वो अपने फ्लैट के सामने अवैध निर्माण भी कर रहा था जिसका विरोध पीड़ित महिला ने किया था।

Share:

Next Post

19 से 22 सितंबर के बीच भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका गांधी

Sun Sep 11 , 2022
नई दिल्ली । प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में 19 से 22 सितंबर के बीच (From 19 to 22 September) केरल में (In Kerala) शामिल होंगी (To Join) । कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर अब केरल पहुंच गई है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने यात्रा के […]