भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

हॉकी वल्र्ड कप का आंखों देखा हाल सुनाया भोपाल के विकास कुमार ने


अपना ज़माना आप बनाते हैं अहल-ए-दिल,
हम वो नहीं कि जिन को ज़माना बना गया।

ये विकास कुमार हैं। जिन्हें लोग विकास कॉमेंटेटर के नाम से ज़्यादा जानते हैं। 27 बरस के हैं। बीस बरस की उमर से इंन्ने भौपाल आकशवाणी में बतौर कैज़ुअल अनाउंसर काम शुरु किया था। आज ये बन्दा किसी तार्रुफ का मोहताज नहीं है। अगर ये कहा जाए के विकास कुमार एक इंटरनेशन कॉमेंटेटर के तौर पे जाने जाते हैं तो कोई बड़ी बात न होगी। विकास बिहार के बक्सर जि़ले के सिकठी क़स्बे से आते है। इनके वालिद छोटे किसान हैं। स्कूल की पढ़ाई के बाद विकास आगे की पढ़ाई के लिए भौपाल आ गए। यहां इनके चाचा रहते हैं। एक छोटे से कस्बे से भोपाल जैसे महानगर में अपनी अलहदा पेचान बनाने के लिए इंन्ने कोई कसर नहीं छोड़ी। अपनी एमजे की पढ़ाई के दौरान माखनलाल यूनिवर्सिटी के फंक्शन को भेतरीन कंडक्ट किया करते थे। भोपाल में मटकी फोड़ कंपटीशन से लेके ओल्ड कैम्पियन मैदान पे क्रिकेट की कमेट्री में इंन्ने काफी नाम कमाया। भोपाल में माखनलाल यूनिवर्सिटी में इंन्ने मॉस कम्युनिकेशन में एमजे किया। आज इस कालम में इनका जि़कर बतौर-ए-खास इस लिए कल विकास ने भुवनेश्वर में चल रहे हॉकी वल्र्डकप के पहले सेमीफाइनल की आकाशवाणी पे कमेंट्री करी। कलिंगा स्टेडियम मेंच आस्ट्रेलिया और जर्मनी के बीच खेले गए इस मैच के हर रोमांच मूव को विकास ने भोत उम्दा पेश करा। इसके पूर्व विकास साल 2020 में टोकियो ओलिम्पिक के लिए आकाशवाणी पे कमेंट्री कर चुके हैं। पिछले बरस विकास ने नेशनल गेम्स की कॉमेंट्री की थी। हॉकी विश्वकप के लिए कमेंट्री करना बड़ा चैलेंजिंग काम है। बतौर विकास हाकी बहुत तेज़ और तकनीकी खेल है। खेल की रफ्तार के साथ कॉमेंट्री करना कठिन कवायद है। इसके लिए खेल की बारीकियों और खिलाडिय़ों की खासियतों की जानकारी ज़रूरी होती है। अपने बचपन मे विकास टीवी और रेडिओ पे खेलों की कॉमेंट्री सुनते थे। तभी से इनका ख्वाब था कि ये भी प्रोफेशनल स्पोट्र्स कमेंटेटर बने। इन्होने कबड्डी लीग की कॉमेंट्री में भी काफी नाम कमाया। इनका ख्वाब है कि इन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट, आईपीएल जैसी क्रिकेट लीग की कॉमेंट्री का मौका भी मिले। अपने काम को बेहतर करने के लिए विकास खेलों के बारे में पढ़ते रहते हैं। खेल की तकनीक और रणनीति को जानना अच्छे कमेंटेटर के लिए बहुत ज़रूरी है। इन दिनों विकास अपने लफ्ज़़ों के भंडार में इज़ाफ़ा करने में लगे हुए हैं। इससे उनकी पेशकश में सुधार होता जाएगा। अपनी सधी हुई आवाज़ और जानदार तलफ्फ़़ुज़ की वजह से विकास आकाशवाणी भोपाल में कैज़ुअल अनाउंसर के पेनल में भी शामिल हैं। आप का नाम पूरी दुनिया मे रोशन हो सूरमा येई दुआ करता है।

Share:

Next Post

BJP से लड़ने के लिए कांग्रेस को चाहिए गठबंधन का सहारा! जानें जयराम रमेश ने क्यों कही ये बात?

Sat Jan 28 , 2023
नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) इस वक्त जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) में हैं. 30 तारीख को इसका समापन (ending) होने वाला है. कांग्रेस और राहुल गांधी (Rahul gandhi) के दोनों के भविष्य को देखते हुए ये यात्रा काफी अहम है. इसमें कोई दोराय नहीं की यात्रा से राहुल गांधी की […]