img-fluid

महिदपुर विधानसभा के ढाबलासिया से शुरू हुई विकास यात्रा, निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया

February 06, 2023

महिदपुर। महिदपुर विधानसभा के गांव ढाबलासिया से विकास यात्रा की शुरुआत हुई है। यात्रा में विधायक बहादुरसिंह चौहान द्वारा ग्रामीणों को विकास कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही शासन की योजनाओं के बारे में भी बताया गया। रविवार को विकास यात्रा के ग्राम ढाबलासिया के बाद मुंजाखेड़ी, मोड़ी, गोगाखेड़ा, घाटखेड़ी, अरन्यावेणा, कंथारिया, बरखेड़ाखुर्द, सिपावरा, मादुपुरा कानाखेड़ी हरवंश, खेड़ाखजूरिया, बालरा, कालापिपल, मुण्डलीदोत्रु, जोडमाविरभान, भंवरासी, शक्करखेड़ी, राघवी, रामसरा जैल्याखेड़ी में पहुंची। इस दौरान विधायक द्वारा 13 निर्माण कार्यों राशि 70.76 (लाख) का लोकार्पण किया गया। साथ ही 4 कार्यों राशि 90.75 (लाख) का भूमिपूजन किया गया।


यात्रा के दौरान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवनारायण सूर्यवंशी, जनपद सदस्य प्रतापसिंह परिहार, जनपद सदस्य प्रतिनिधि टिकमसिंह पंवार, झारड़ा मण्डल अध्यक्ष तेजूसिंह चौहान, भाजपा नेता हाकमसिंह आंजना मुंजाखेड़ी, भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश कुमावत व अन्य जनप्रतिनिधि एवं समस्त खण्ड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। विकास यात्रा के दौरान झारडा में संत रविदास महाराज की जयंती विवेकानंद सभागृह में मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सांसद अनिल फिरोजिया मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज जन और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा के पहले गांव में जुलूस निकाला गया।

Share:

  • अब बारिश का पानी नहीं बहेगा व्यर्थ

    Mon Feb 6 , 2023
    ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अम्बानगर द्वारा छोटी सी नदी खडिया पर भी 200 बोरियों का बोरी बंधान किया गया। इस बंधान से 10 किसान 150 बीघा भूमि में रोके गये पानी का लाभ ले रहे हैं। हमारे ग्रामों में अनेक छोटी-बडी नदिया है विदिशा। विदिशा जिले के गंजबासोदा विकासखण्ड में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved