देश

महाराष्ट्र के मलाड में राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा, 300 के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई। राम नवमी की शोभा यात्रा के दौरान देश के कई हिस्सों में हिंसा भड़की। महाराष्ट्र के मलाड में भी दो समुदायों के बीच झड़प हुई। इस झड़प में 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है और 300 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। घटना मलाड के मालवानी इलाके की है।

डीसीपी अजय बंसल ने बताया कि रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान दो समुदायों में झड़प हो गई थी, जिससे तनाव बढ़ गया। हालांकि पुलिस ने हालात को संभाला। दो पक्षों की झड़प में एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस ने बताया कि झड़प के मामले में 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 300 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रामनवमी के दिन देश में कई जगह बवाल, हिंसा की खबरें सामने आईं। गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र समेत कई जगहों पर रामनवमी के जुलूस के दौरान हिंसा और आगजनी की घटनाएं हुईं। देशभर में हुईं इन हिंसा की घटनाओं में 22 लोगों के घायल होने की खबर है। हिंसा के इन मामलों में 74 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Share:

Next Post

PM मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने के मामले में आठ लोग गिरफ्तार, अहमदाबाद का मामला

Fri Mar 31 , 2023
अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ के पोस्टर लगाने का मामला सामने आया है। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।