देश राजनीति

हिंसा कर आतंक फैला रही हैं ममता : विजयवर्गीय

कोलकाता। पश्चिम मेदिनीपुर के दांतन में भाजपा कार्यकर्ता बच्चू बेरा की मौत के बाद राज्य का सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा के बूथ कमेटी के उपाध्यक्ष बच्चू बेरा का शव विजयदशमी के दिन उसके घर के पास फंदे से लटका पाया गया। भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा कार्यकर्ता की हत्या करने का आरोप लगाया है।

विजयवर्गीय ने कहा कि 120 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता की हत्या हो चुकी है। लगातार हिंसा की घटनाएं घट रही हैं। भाजपा के बढ़ते जनाधार से बौखलाई ममता जी हत्या करवा रही हैं। प्रजातंत्र में हिंसा का स्थान नहीं होता है। हिंसा के माध्यम से समाज में आतंक फैलाने चाहती हैं। हम मुकाबला करेंगे। हम डरने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि पश्चिम मेदिनीपुर के भाजपा कार्यकर्ता मदन घोराई की पुलिस हिरासत में प्रतांड़ना से 13 दिन पहले मौत हो गयी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर उसके घर वालों को सूचना दी। इसके खिलाफ उनके परिवार वाले हाईकोर्ट गये। एकल बेंच ने राज्य सरकार से फिर से पोस्टमार्टम कराने का निर्देश देने और रिपोर्ट पेश करने कहा है। राज्य सरकार अपनी गलती छुपाने के लिए डिवीजन बेंच से स्थगन ले लिया। स्थगन के 13 दिन हो गये। एकल बेंच ने फिर से राज्य सरकार को पोस्टमार्टम का निर्देश दिया है। राज्य सरकार हाईकोर्ट का आदेश नहीं मान रही है। एक विधवा पत्नी अपने पति का दर्शन करना चाहती है। उसका 13 साल के बेटा मृत पिता का दर्शन करना चाहता है। वे न्याय का फरियाद कर रहे हैं। उम्मीद है कि न्यायालय उनकी न्याय की फरियाद सुनेगा। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

बुधवार का राशिफल

Wed Oct 28 , 2020
युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942 सूर्योदय 06.08, सूर्यास्त 06.23, ऋतु – शरदआश्विन शुक्ल पक्ष द्वादशी, बुधवार, 28 अक्टूबर 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज का सामान्य […]