img-fluid

मंदिर में चढ़ावे के लिए खूनी संघर्ष, बुजुर्ग पुजारी को पीटा

June 14, 2026

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यहां एक प्रसिद्ध शिव मंदिर परिसर देखते ही देखते लाठी-डंडों के अखाड़े में तब्दील हो गया. मामला मदनपुर थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध बाबा महेन्द्रनाथ शिव मंदिर का है, जहां विगत शनिवार को मंदिर में आने वाले चढ़ावे की रकम के बंटवारे और वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते इस विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि मंदिर परिसर में चीख-पुकार मच गई.

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चढ़ावे के हिस्से को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी कहासुनी होती है. इसके बाद एक पक्ष के दबंग लोग लाठी-डंडे निकालकर दूसरे पक्ष पर टूट पड़ते हैं. इस दौरान दबंगों ने दूसरे पक्ष के एक बुजुर्ग पुजारी को निशाना बनाया और उन पर दनादन लाठियां बरसानी शुरू कर दीं. बुजुर्ग पुजारी खुद को बचाने के लिए रोते-चिल्लाते रहे और दबंगों के सामने हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाते रहे, लेकिन बेरहम हमलावरों का दिल नहीं पसीजा. इस हमले में बुजुर्ग पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


  • जिस समय मंदिर परिसर में यह तांडव चल रहा था, वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए मौजूद थे. अचानक लाठियां चलते देख भक्तों के बीच भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. बाद में मंदिर में मौजूद कुछ हिम्मतवाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और मामले को शांत कराया. इसके बाद घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई.

    घटना की जानकारी मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस तत्काल हरकत में आ गई. मदनपुर के थाना प्रभारी (एसओ) नंदा प्रसाद ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और पीड़ित पक्ष की शिकायत का संज्ञान लेते हुए सुसंगत और गंभीर धाराओं में अभियोग (FIR) पंजीकृत कर लिया गया है. पुलिस वीडियो के आधार पर हमलावर दबंगों की पहचान कर रही है. एसओ ने साफ कहा कि मंदिर जैसी पवित्र जगह पर इस तरह की गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    Share:

  • स्वस्थ भारत की मुहिम... हेल्थकेयर को किफायती-आसान बनायाः PM मोदी

    Sun Jun 14 , 2026
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पिछले 12 सालों में भारत के हेल्थकेयर सेक्टर में हुई ग्रोथ के लिए सरकार की तरफ से किए गए कामों के बारे में बताया पीएम मोदी ने कहा कि सभी नागरिकों के लिए अच्छी क्वालिटी वाली हेल्थकेयर सुविधाएं सस्ती और आसानी से उपलब्ध कराने के लिए लगातार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved