खेल

विराट कोहली ने दीपावली पर दिया पर्यावरण बचाने का मैसेज, लोगों ने किया ट्रोल


नई दिल्ली। टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने फैंस और अपने चाहने वालों को शनिवार को दीपावली के मौके पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक वीडियो मेसेज शेयर किया जिसमें इस त्योहार पर पटाखे ना जलाने की बात कही। कुछ लोगों को यह नागवार गुजरा कि उन्होंने त्योहार को लेकर यह बात कही तो कुछ ने उनकी पत्नी और बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को भी निशाना बना लिया।

विराट ने वीडियो में कहा, ‘आप सभी को मेरे और परिवार की ओर से दीपावली की शुभकामनाएं। ईश्वर आपको खुशियां, शांति और समृद्धि दे। प्लीज याद रखिए कि इस दिवाली पटाखे ना जलाएं और पर्यावरण को सुरक्षित रखें। अपने परिवार और प्यार करने वालों के साथ घर पर इस त्योहार का आनंद लें। दीया जलाएं और मिठाइयों से दीपावली मनाएं। ख्याल रखिए।’

कुछ लोगों को यह मेसेज सही नहीं लगा और उन्होंने विराट के साथ-साथ अनुष्का को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि विराट और अनुष्का के पास प्राइवेट जेट है जो 3 घंटे में ही इतना कार्बन डाइऑक्साइड निकालता है, जितना एक इंसान सालभर में।

कुछ ने कहा कि विराट उन्हें पटाखे ना जलाने की सीख ना दें, क्योंकि यह एक त्योहार है। कुछ ने इसे सनातन धर्म से भी जोड़ लिया। सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का के इस मेसेज को कुछ ने इसे गरीब दुकानदारों से भी जोड़ दिया।

Share:

Next Post

तोते ने बचाई अपने मालिक की जान, जानिए कैसे

Sun Nov 15 , 2020
क्वींसलैंड। आपने अक्सर ये सुना होगा कि पालतू जानवर अपने मालिक के प्रति काफी वफादार होते हैं, और ये बिल्कुल सही भी है। हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बता रहे हैं। यहां एक पालतू तोते ने अपने मालिक की जान बचा ली। दरअसल, घर में आग लग गई और मालिक सो रहा […]